क्‍या सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में वंदना जीतेगी सुपर शेफ कॉम्‍पीटिशन ?

इस हफ्ते सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से‘ एक रोमांचक स्‍टोरीलाइन दिखाने जा रहा है, जिसमें वंदना (परिवा प्रणति) को सुपर शेफ कॉम्‍पीटिशन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शक एक फूड चैनल के हेड रजनीश वाधवा (मेहुल कजारिया) की एंट्री देखेंगे जोकि वंदना को एक शेफ कॉम्‍पीटिशन में भाग लेने का एक जीवनकालिक अवसर देंगे।

राजेश (सुमीत राघवन) और वंदना टिफिन के रहस्‍य को खोजने में लगे हैं और रजनीश वाधवा ने वागले हाउस में आकर वंदना की असाधारण पाककला की तारीफ की है। उन्‍होंने वंदना को सुपर शेफ कॉम्‍पीटिशन में आमंत्रित किया है और दूसरे प्रतियोगियों के साथ मुकाबला कर इस प्रतियोगिता को जीतने के लिये कहा है। वंदना अचरज में है और राजेश ने रजनीश से एक दिन मांगा है, ताकि इस पर सोचा जा सके, क्‍योंकि सारे काम बहुत जल्‍दी में हुए हैं। अगले दिन वंदना बहुत उत्‍साहित होती है और प्रतियोगिता की जगह पर पहुँचने के लिये तैयार है। उसे नहीं पता है कि उसकी जीत के रास्‍ते में कई बाधाएं हैं, क्‍योंकि दोस्‍त बना हुआ एक दुश्‍मन वंदना का काम बिगाड़ने के लिये तैयार है।

प्रतियोगिता के दौरान वंदना उन बाधाओं का सामना कैसे करेगी ? क्‍या वह जीतेगी?

वंदना की भूमिका निभा रहीं परिवा प्रणति ने कहा, “वंदना को जो पसंद है और जिस काम में वह बहुत अच्‍छी है, उसके लिये उसने एक छोटा सा कदम आगे बढ़ाया है। उसे दुनिया को अपना कुकिंग टैलेंट दिखाने का मौका मिला है और यह उसे सबसे ज्‍यादा खुशी देने वाला है। इस सीक्‍वेंस की शूटिंग का अनुभव बहुत मजेदार था और मेहुल के साथ शूटिंग करना बहुत अच्‍छा लगा। आने वाले एपिसोड्स दर्शकों के लिये रोमांचक होंगे, क्‍योंकि वे वंदना को उसकी साथी प्रतियोगी द्वारा बनाई गई बाधाओं से निपटते हुए देखेंगे। तो एक शेफ के तौर पर वंदना के सफर के गवाह बनिये और हमारा शो देखते रहिये!’’

 देखते रहिये ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी नये किस्‍से’, सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button