Editorial : हरियाणा में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अहम कदम
Editorial: Important steps to increase voting percentage in Haryana

Editorial : लोकसभा चुनावों की सरगर्मिया तेज होती जा रही है तो निर्वाचन अधिकारी भी एक्शन मोड में दिख रहें है। हरियाणा में चुनाव में लंबी लाइनों का समाधान निकालने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुछ नई तैयारी की। लोकसभा चुनाव में हरियाणा प्रदेश पहली बार वोटर इन क्यू मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा।
आगामी 25 मई को होने वाले चुनाव के लिए आयोग की ओर से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वोटर इन क्यू नामक एप संचालित की गई है। इससे मतदाता चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ को लाइव देख सकते हैं, जिससे मतदाता अपनी सुविधा अनुसार मतदान करने के लिए केन्द्र पर जा सकते हैं।
हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने बताया कि जारी की गई वोटर इन क्यू एप के माध्यम से चुनाव के दिन मतदान केन्द्रों पर लगने वाली भीड़ की जानकारी ली जा सकेगी। एप पर जानकारी लेकर मतदाता अपनी सुविधा के अनुसार वोट डालने जा सकेंगे। ऐसे में इस एप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। वोटर इन क्यू मोबाइल एप को भारत निर्वाचन आयोग ने भी प्रयोग के तौर पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
इस मोबाइल एप तथा वेबसाइट का पहली बार चुनाव में प्रयोग किया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा लाभ यह है कि मतदाता को वोट डालने के लिए अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोकसभा आम चुनाव – 2024 के दौरान हीटवेव के प्रभाव को देखते हुए प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों/उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि सभी मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
Editorial : वाणी पर संयम एवं शालीनता बहुत जरूरी
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग व्यक्तियों जैसे कमजोर मतदाताओं को विशेष सहायता दी जाएगी। मतदान केंद्र के कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र में गर्मी से संबंधित बीमारियों के लक्षणों को पहचानने और उचित प्रतिक्रिया, प्रक्रियाओं की जानकारी भी शामिल होगी।



