विवेकानंद केंद्र दिल्ली शाखा की युवा कार्यशाला शुरू  

26, 27 मार्च 2022 को  विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की दिल्ली शाखा की संरचना Young India : Know Thyself (यंग-इंडिया: खुद को जानें – एक नेतृत्व विकास कार्यक्रम) के तहत अपना पहला उन्मुखीकरण कार्यक्रम (वर्कशॉप) आयोजित किया।

विवेकानंद केंद्र उत्तर प्रान्त के युवा प्रमुख श्री निखिल यादव ने बताया की ” मनुष्य निर्माण से राष्ट्र पुनरुत्थान के मार्ग पर चलते हुए, दिल्ली विश्वविद्यालय के स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज एवं पीजीडीएवी इवनिंग कॉलेज (पहला दिन) और पीजीडीएवी मॉर्निंग (दूसरा दिन) के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया, और उन्होंने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया। ”

ऑनलाइन टेस्ट देकर अये उन सभी विद्यार्थियों का इस अभिविन्यास में पुनः पंजिकरण एवं परिचय कराया गया।एक अच्छे राष्ट्रभक्ति गीत और संवादात्मक परिचय के बाद सभी युवाओं को शकुंतला देवी, रमन परमिला, रामानुजन और आर्यभट्ट (पहले दिन) और रावी, सतलुज, व्यास और ज़हेलम (दूसरे दिन) नामों के साथ 4 गणों में विभाजित किया गया जिससे की हाथी गोधा पालकी, अग्नि कुण्डी, भस्मासुर, वर्णमाला जैसे खेलो से शारीरिक और मानसिक चेतना को बल प्रदान किया जा सके। जिसके बाद एक रोचक ग्रुप स्किट प्रेसेंटेशन का कार्यक्रम रखा गया, जिसके विषय रहे – आत्मनिर्भर भारत और  डिजिटल इंडिया। सभी ने अपने अपने गण के साथ मिलकर केवल 15 मीन में, 3 मीन की नाटकीय प्रस्तुति तैयार कर बेजिझक सबके सामने प्रस्तुत किया।

व्यक्तित्व विकास के लिए पर्याप्त चिंतन मनन की आवश्यकता को देखते हुए एक समूह चर्चा (ग्रुप डिस्कशन) का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘स्वयं को जानने की आवश्यकता क्या है?’ यह रखा गया। सभी को इस विषय पर विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी के जीवनव्रती कार्यकर्ता मानस भट्टाचार्जी जी (प्रान्त संगठक,उत्तर प्रान्त) एवं श्री निखिल यादव जी (प्रान्त युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र ,उत्तर प्रान्त) द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त किया।विषय को एक संक्षिप्त और सरल रूप से युवाओं तक पहुंचआने के इस प्रयास के साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। अंत में जलपान के साथ सभी ने विदा लिया।

यंग इंडिया का मुख्य लक्ष्य पूर्ण रूप से सफल होता हुआ दिखाई दिया। कुछ इस प्रकार ही, यह एक ऐसा कार्यक्रम जो युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए पूरे दिल्ली में आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम भाग लेने वाले अथवा आयोजन करने वाले सभी विद्यार्थियों के लोए अति लाभदायक साबित हुआ। इस पहल से आगे बढ़ेगा देश का युवा, और साथ ही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button