Delhi Sadar Bazar : तीन मंजिला इमारत में विस्फोट से 4 घायल

Delhi Sadar Bazar : दिल्ली के सदर बाजार इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शनिवार रात एक इमारत में विस्फोट हो गया। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस घटना में 4 लोग घायल हो गए और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अभी तक के समाचार के अनुसार स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। विस्फोट का कारण क्या है और कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। विस्फोट के बाद पुलिस और दमकल कर्मी द्वारा मलबा हटाने का काम जारी है।

डीजेबी उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया दौरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बजार के कुतुब रोड स्थित न्यूपार्किंग के पास एक पुरानी तीन मंजिला इमारत है। इस मकान के सबसे नीचले तल यानि इसके ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान है। शनिवार रात करीब सात बजे इमारत के एक हिस्से में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके होने के बाद कपड़े की दुकान की छत गिर गई। छत के गिरने के बाद इसके मलबे की चपेट में आने से 4 लोग घायल हो गए, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

स्थानिय लोगों के अनुसार और अनुमानतः सिलेंडर विस्फोट की बात सामने आ रही थी। मौके पर दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गईंए लेकिन आग लगने या सिलेंडर विस्फोट की बात सामने नहीं आई है। इस घटना के सभी घायलों को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही घायल होने वाले लोगों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button