टिप्स और सारेगामा के लिए अलबम करेंगी अक्षरा

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की जानी-मानी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह (Akshara Singh) टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करेंगी। बॉलीवुड रैपर बादशाह के चार्ट बस्टर गाना पानी-पानी के भोजपुरी संस्करण में धूम मचाने के बाद अक्षरा सिंह अब मशहूर म्यूजिक कम्पनी टिप्स और सारेगामा म्यूजिक के लिए अलबम करने वाली है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से टिप्स के मालिक गिरीश कुमार और सारेगामा म्यूजिक के सीएमडी विक्रम मेहरा (Vikram Mehra) के साथ वाली फ़ोटो पोस्ट की है, जो तेजी से वायरल भी हो रही है। अक्षरा की इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इस बैनर में काम करती नज़र आएंगी। अक्षरा ने इस मुलाकात को लेकर खुशी जाहिर की है, जो इस बात का संकेत भी है कि अक्षरा सिंह की यह मुलाकात बेहद खास रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button