आज लेंगे शपथ, पीएम प्रचंड की प्रस्तावित भारत यात्रा के बीच लिया निर्णय, कांग्रेस नेता नारायण प्रसाद होंगे नेपाल के नए विदेश मंत्री

IMAGES SOURCE : GOOGLE

नेपाली कांग्रेस के नेता नारायण प्रसाद सऊद नेपाल के नए विदेश मंत्री होंगे। वे आज इस पद की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार सऊद को विदेश मंत्री बनाने का फैसला सीपीएन माओवादी सेंटर के अध्यक्ष अध्यक्ष और नेपाली प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड‘, नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और सीपीएन.यूनिफाइड सोशलिस्ट अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल की मौजूदगी में सत्तारूढ़ गठबंधन की बैठक के दौरान लिया गया।

60 वर्षीय सऊद पहले भी रहे हैं मंत्री

सऊद जिनकी उम्र 60 साल है, वे नेपाल की कांग्रेस की केंद्रीय समिति के सदस्य हैं और उन्हें पश्चिमी नेपाल के निर्वाचन क्षेत्र ‘कंचन‘ से प्रतिनिधि सभा के लिए नियुक्त किया गया है। इससे पहले भी वे कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। पहले वे एजुकेशन और खेल राज्य मंत्री व सिंचाई मंत्री भी रहे।

प्रचंड सरकार में नेपाली कांग्रेस के चार मंत्री

नेपाली कांग्रेस के एक उच्चस्तरीय सूत्र की मानें तो सऊद आज दोपहर नेपाल के नए विदेश मंत्री बनने के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।  प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में इस समय नेपाल की कांग्रेस के चार मंत्री हैं। हालांकि सहमति आठ मंत्रीपद देने के लिए बनी थी। लेकिन नेपाली कांग्रेस में आतंरिक कलह इतनी ज्यादा थी कि पांच में से चार मंत्रियों के नाम पर फैसला ही नहीं किया जा सका।

भारत की प्रस्तावित यात्रा के लिए सऊद को बना रहे विदेश मंत्री

हालांकि, नेपाल के पीएम पुष्पकमल दहल प्रचंड ने दक्षिण पड़ोसी भारत की अपनी आगामी प्रस्तावित यात्रा को सहूलियत से भरा बनाने के लिए सऊद को विदेश मंत्री बनाने का निर्णय लिया। नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री प्रचंड दो सप्ताह के भीतर भारत के दौरे पर जाएंगे। नेपाली विदेश मंत्रालय इस समय पीएम प्रचंड की भारत की आगामी यात्रा को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि यात्रा कब होगी इसकी तारीख और कार्यक्रम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button