सोनी सब के ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ में कुंजबाला की भूमिका में केतकी दवे की एंट्री के

सोनी सब के शो ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ (Sony SAB Show Pushpa Impossible) में विवाह समारोह, नये कलाकारों के आने और पुष्‍पा के द्वारा हल की जाने वाली नई परेशानियों के रहस्‍यों के कारण यह हफ्ता एक्‍शन से भरपूर रहेगा। दिवाली के एक शानदार जश्‍न के बाद इस शो में अश्विन और दीप्ति के विवाह समारोह की तैयारी शुरू होगी। यह शो मनीष की माँ और दीप्ति की दादी माँ ‘कुंजबाला पारिख’ की भूमिका में केतकी दवे का स्‍वागत करने के लिये तैयार है। कुंजबाला एक मजबूत इच्‍छाशक्ति वाली, कठोर, अवगुणों से रहित, ईमानदार और उग्र स्‍वभाव की वृद्ध महिला है, जो हर चीज पर अपनी मजबूत राय रखती है।

कई चीजें साथ-साथ हो रही हैं, जोकि पुष्‍पा के लिये अड़चन और चिंताएं पैदा करेंगी और पुष्‍पा को ज्‍यादा देसी जुगाड़ लगाने होंगे, खासकर शादी के लिये। दूसरी ओर, लोग बपोद्रा को सैतजी कहकर पुकारते हैं, इसके पीछे एक रहस्‍य है। पुष्‍पा जल्‍दी ही उस रहस्‍य को उजागर करेगी, जिससे बपोद्रा और रमेश का रिश्‍ता और भी गहरा हो जाएगा। पुष्‍पा इन चुनौतियों से कैसे निपटती है, यह जानने के लिये ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’ देखिये।

पुष्‍पा पटेल, यानि करूणा पांडे ने बताया, “पुष्‍पा बेहद सहयोगी और बहादुर किरदार है। वह एक औरत की क्षमताओं और अपनी किस्‍मत से औरतों की लड़ाई को सबसे बढ़िया ढंग से दिखाती है। लगातार संघर्ष करने के बावजूद वह न केवल हर औरत के साथ खड़ी होती है, बल्कि दयालु होने के कारण हर इंसान की मदद भी करती है। अपने देसी जुगाड़ों और विस्‍फोटक चतुराई के लिये भी वह मशहूर है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, शादियाँ भारत में एक बड़े उत्‍सव जैसी होती है और अब, शो में कुंजबाला की एंट्री के साथ वह निश्चित तौर पर विवाह समारोह में ऐसे हालात बनाएगी, जिन्‍हें मेरा किरदार पुष्‍पा अपने देसी जुगाड़ों से ठीक करेगा। तो मैं यह देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ कि पुष्‍पा इस बार हालात को कैसे संभालती है!’’

देखिये ‘पुष्‍पा इम्‍पॉसिबल’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button