Hajj Yatra 2023 : आवेदन की अंतिम तिथि में इजाफा, जानें कब तक भरे जा सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

Hajj Yatra 2023: Last date of application extended, know till when online forms can be filled
Hajj Yatra 2023: Last date of application extended, know till when online forms can be filled

Hajj Yatra 2023 : हज यात्रा पर जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है और अब फार्म 20 मार्च 2023 शाम 5 बजे तक भरे जा सकेंगे. भारत सरकार के अल्पसंख्‍यक मंत्रालय के निर्देशानुसार हज कमेटी ऑफ इंडिया (Haj Committee of India) ने हज यात्रा के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 20 मार्च 2023 कर दिया है. इस निर्णय से जो अन्‍य लोग हज यात्रा के इच्‍छुक थे, लेकिन वे कहीं कारणों से फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे सभी अब फॉर्म भर कर हज यात्रा का आवेदन कर सकेंगे.

दिल्‍ली हज कमेटी की चेयरमैन ने ट्वीट कर जानकारी दी

दिल्‍ली हज कमेटी की चेयरमैन कौसर जहां ने ट्वीट कर कहा है कि पहले 10 मार्च तक आवेदन किए जा सकते थे, लेकिन अब हज यात्रा के लिए ऑनलाइन तारीख बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है. उन्‍होंने कहा कि जो लोग हज 2023 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास मशीन पठनीय पासपोर्ट होना चाहिए. यह अनिवार्य है कि पासपोर्ट 20 मार्च 2023 या उससे पहले का जारी किया हो. इस पासपोर्ट की समाप्ति की तिथि 3 फरवरी 2024 या उसके बाद की होनी चाहिए.

पासपोर्ट के साथ आधार कार्ड, कोरोना वैक्‍सीन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य

इसके अलावा आवेदन कर्ता को पासपोर्ट साइज का फोटो, आधार कार्ड, कोरोना वैक्‍सीन सर्टिफिकेट और ग्रुप लीडर के बैंक अकाउंट का कैंसल चेक होना अनिवार्य है. एक ग्रुप में अधिकतम 4 लोग आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं 4 के ग्रुप व अकेले भी आवेदन कर सकती हैं. वहीं, उत्‍तर प्रदेश राज्‍य हज समिति के अध्‍यक्ष मोहसिन रजा ने इस फैसले का स्‍वागत किया है. उन्‍होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की खबर है, इसका तहेदिल से स्‍वागत करते हैं.

12 वर्ष से कम आयु के बच्‍चों को हज यात्रा की अनुमति नहीं

नए हज नियमो के अनुसार 12 साल से कम उम्र के बच्चों को हज यात्रा की अनुमति नहीं होगी, जबकि अब 70 साल से अधिक उम्र के बुज़ुर्ग भी हज यात्रा पर जा सकेंगे. हज यात्रा 2023 के लिए भारत को 1.75 लाख यात्रियों का कोटा दिया गया है जिनमें से 80 फीसदी हज कमेटी को और 20 फीसदी प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स को अलॉट किया गया है. अप्रैल माह में हज ट्रेनिंग का कार्यक्रम आयोजित होगा. वहीं 21 मई से जून के अंत तक फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी.

News Source Credit : News18 Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button