रोमांटिक फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के लिए प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी ने की स्पेशल गाने की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेटी सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और सिजलिंग अदाकारा काजल राघवानी ने आज भोजपुरी की रोमांटिक फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ के लिए स्पेशल गाने की शूटिंग पूरी कर ली है। इस स्पेशल गाने की शूटिंग आज  रेट्रीट होटल के पास, साईं कुटीर, मड आईलैंड, मुंबई में हुई, जहां प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी की केमेस्ट्री उभर का सामने आ रही थी। फ़िल्म के इस गाने की शूटिंग फ़िल्म के निर्देशक अनंजय रघुराज के निर्देशन में हुआ।

गाने की शूटिंग के बाद प्रदीप पांडेय चिंटू ने बताया कि फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फ़िल्म का टाइटल बहुत प्यारा सा है। यह एक संदेश भी देता है। देखा जाए तो ये लाइन बेहद इमोशनल करने वाला है। इसमें रोमांस भी है और कुछ कहने की बेकरारी भी है। इस फ़िल्म में मेरे साथ काजल राघवानी हैं, जो खुद भी इतनी हसीन हैं। हमारी केमेस्ट्री काफी अच्छी होने वाली है। चिंटू ने कहा कि इस फ़िल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं, जो बेहद सधे हुए फ़िल्म मेकर हैं। वे एक से बढ़ कर एक खूबसूरत फिल्मों का निर्माण करते हैं। उनसे जब भी मेरी बात होती है, तब वे बेहतर सिनेमा बनाने की सोच को हमसे शेयर करते हैं। यह फ़िल्म भी उनकी उसी सोच का नतीजा है।

चिंटू ने कहा कि फ़िल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ और फिल्मों से हट कर है। इसका एंड बेहद अनप्रिडिक्टेबल है। फ़िल्म की जर्नी भी बेहद खास है। यह फ़िल्म पारिवारिक मानदंडों पर उतरने वाली फिल्म है। इसका निर्देशन अनंजय रघुराज ने किया है, जो खुद मेहंदी लगा के रखना जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। बात काजल की करें तो उनके साथ काम करने में खूब मजा आता है।  चुलबुली व्यक्तितव की धनी हैं। मन में कुछ नहीं रहता है और बेहद साफगोई से रियल और रील लाइफ जीती हैं।

वहीं, काजल राघवानी ने भी प्रदीप पांडेय चिंटू की तारीफ की और कहा कि वे एक अच्छे एक्टर और संजीदा इंसान हैं। उनके साथ काम खूब एन्जॉय किया। आज भी हमने इमोशनल गाना किया है। हमारे बीच नोकझोंक भी खूब होती है, लेकिन हमने फ़िल्म को खूब एन्जॉय भी किया है। चिंटू बेहद मजाकिया भी हैं। उनसे बहुत कुछ सीखने को भी मिला। हमारी फ़िल्म बेहद अच्छी बनी है। यह आपको भी पसंद आएगी। इसलिए जब रिलीज हो तब जरूर समस्त परिवार के साथ इसे देखिए।

रेणु विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म का पोस्ट प्रोड्क्शन जोर शोर से जारी है। इस फिल्म में प्रदीप पांडेय चिंटू और काजल राघवानी के साथ यूट्यूब की नई सनसनी श्वेता म्हरा डेब्यू कर रही हैं। वहीं, भोजपुरी फिल्मों की चर्चित अदाकारा अनारा गुप्ता भी दमदार किरदार में नजर आयेंगी।  इसके अलावा अमित शुक्ला, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, रोहित सिंह मटरू, सृष्टि पाठक एवं सूर्या द्वेवदी भी फिल्म में नजर आएंगे। संगीतकार छोटे बाबा व साजन मिश्रा हैं।  डीओपी प्रकाश और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button