हीटवेव फिलहाल नहीं-जानें IMD ने क्या कहा? , दिल्ली सहित कई राज्यों में हुई बारिश से बदला मौसम

IMAGES SOURCE : GOOGLE

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, बिहार-यूपी-एमपी सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार की देर रात दिल्ली में हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। रविवार की सुबह मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल बना हुआ है, आसमान में बादल छाए हैं और शाम तक फिर से रिमझिम बारिश होने के आसार हैं। बिहार-यूपी-एमपी, महाराष्ट्र के कई हिस्सो में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को कई जिले में शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। जिले में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई।

 

जम्मू कश्मीर में 30 अप्रैल को हल्के बादल छाये रहने और रुक-रुक का बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि एक से तीन मई के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मध्यप्रदेश में हो रही रिमझिम बारिश देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे  सावन का महीना आ गया है। आधे से अधिक राज्य में झमाझम बारिश हो रही है। अगले सप्ताह भी राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं।

बिहार के मौसम की बात करें तो यहां पूरे राज्य में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। राज्य के 38 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल से 2 मई तक 38 जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा, आकाशीय बिजली के साथ-साथ कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली सहित कई राज्यों में गिरा अधिकतम तापमान

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात दिनों के मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, दिल्ली में तापमान रविवार को 25 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 22 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 21 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 23 डिग्री सेल्सियस, 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लखनऊ में रविवार को तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 24 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 22 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 23 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 27 डिग्री सेल्सियस।

पटना में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम की सात दिवसीय भविष्यवाणी के अनुसार, पटना में रविवार को तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 24 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 22 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 24 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस।

मुंबई में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सात दिनों के मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, मुंबई में तापमान रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 27 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 27 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 27 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 28 डिग्री सेल्सियस।

अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।सात दिनों के मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार, अहमदाबाद में रविवार को तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 25 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 27 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस, गुरुवार को 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शुक्रवार को और शनिवार को 29 डिग्री सेल्सियस।

हीटवेव के लिए मौसम विभाग जारी करेगा अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग मई या जून में सभी राज्यों में विभिन्न मौसम मापदंडों को लेकर मौसम का स्कोर जारी करेगा जो अत्यधिक गर्मी का कारण बनते हैं या बढ़ते हैं। इससे हीटवेव प्रबंधन में मदद मिलने की उम्मीद है। गर्मी के खतरे का विश्लेषण करने के लिए मार्च और जून के बीच मौसम ब्यूरो जानकारी साझा करेगा। जो विभाग का एक वार्षिक अभ्यास होगा, इन महीनों में देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान बढ़ता है। यह विश्लेषण प्रत्येक राज्य के लिए स्कोर जारी करने के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान, आर्द्रता, हवा और हीटवेव की अवधि जैसे कई मापदंडों को ध्यान में रखते हुए अलर्ट जारी करेगा।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button