डॉ. कुमार रोहित रोज विद्या वाचस्पति ( डाक्टरेट ) की उपाधि से नवाजे गये

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रीय पंजीकृत संस्थान साहित्य संगम नई दिल्ली द्वारा कानपुर /दिल्ली के सुप्रसिद्ध कवि / लेखक डॉ. रोहित कुमार रोज़ को हिंदी साहित्य के सतत विकास, सुदीर्घ हिंदी सेवा, सारस्वत साधना, सामाजिक, साहित्यिक व कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों, शैक्षिक प्रदेयों, महनीय शोधकार्य तथा राष्ट्रीय / अन्तरराष्ट्रीय प्रतिष्ठान के आधार पर इस साहित्य संगम संस्थान की अकादमिक परिषद् की अनुशंसा पर विद्या वाचस्पति मानद (डाक्टरेट) की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. रोहित कुमार रोज़ हिंदी साहित्य के विकास में शांति व सद्भाव स्वरूप मानवीय चेतना पर नित अपनी लेखनी चलाते नजर आने वाले, एक सुयोग्य शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

आप साहित्य संगम संस्थान नई दिल्ली के शुभाशीष तले नित लेखन के साथ-साथ संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर आसीन रहते हुए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को संचालित व संपादित करते रहते हैं। आपकी साहित्यिक उपलब्धियाँ व साहित्यिक परिचय बहुत ही नायाब हैं, जिसके कुछ अंश इस प्रकार हैं….

साहित्यिक परिचय –
शुरुआती दौर में इन्होंने काव्य के क्षेत्र में पदार्पण किया और आज गद्य व पद्य, गज़ल आदि विधानों में पारंगत हैं। आपके अनेक रिसर्च पेपर पब्लिश हो चुके हैं, साथ अनेक कविताएँ समाचार पत्र-पत्रिकाओं के माध्यम से प्रकाशित होते रहते हैं। कई साझा संग्रह भी प्रकाशित होने के साथ-साथ  कई प्रकाशन के लिए कतार में हैं।

साहित्यिक उपलब्धियाँ/सम्मान –
साहित्य रत्न, काव्य रत्न, मणिकांचन, गुरु बृहस्पति सम्मान, गुरु गोविंद सम्मान, काव्यलोक सम्मान, दिल्ली दिग्पाल सम्मान, ऊषा किरण सम्मान, बंगाल विभूति सम्मान, काव्योन्नायक सम्मान, सुर भारती सम्मान, राष्ट्रभाषा गौरव सम्मान और आज उत्कृष्ट सम्मान विद्या वाचस्पति मानद उपाधि द्वारा सम्मानित आदि अनेकानेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button