और बेहतर होगी गाजियाबाद शहर की प्रकाश व्यवस्था: महेंद्र सिंह तंवर

गाजियाबाद नगर निगम के लाइट स्टोर का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर।
ओपन सर्च ब्यूरो, गाजियाबाद। दीपावली पर पूरा गाजियाबाद महानगर आपको जगमग मिलेगा, क्योंकि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने इसके लिए कमर कस ली है और समुचित व्यवस्था बहाल किये जाने हेतु औचक निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर की प्रकाश व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाते हुए पहले से अधिक रोशनी वाली लाइटें शहर में लगाई जाने हेतु योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में उन्होंने लाइट स्टोर का निरीक्षण किया।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने आगे बताया कि शहर के निवासियों की सुविधाओं के दृष्टिगत महापौर आशा शर्मा के निर्देशन में अत्यधिक रोशनी वाली लाइटें पहले से कम लागत में खरीदी गई हैं जिससे गाजियाबाद नगर निगम के साथ-साथ क्षेत्रवासियों को भी लाभ प्राप्त होगा। निगम पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों की मांग पर पूर्ति हेतु लाइटों को क्षेत्र में लगवाया जाएगा। साथ ही संबंधित अधिकारी द्वारा फोटो सहित प्रतिदिन की आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो सके और क्षेत्रवासियों हेतु बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जा सके।
वहीं, अपर नगर आयुक्त सह वरिष्ठ प्रभारी प्रकाश  शिवपूजन यादव द्वारा बताया गया कि महापौर आशा शर्मा  तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में प्रथम चरण में शहर की समस्त पुरानी हाई मास्क पर लगी सोडियम लाइटों को 190 वाट की एलईडी फ्लड लाइट में परिवर्तित किया जाएगा। उसके उपरांत शहर के मुख्य चौराहों की लाइटें तथा आंतरिक गलियों की लाइटों को बदला जाएगा जिससे योजनाबद्ध तरीके से शहर में अधिकतम रोशनी देने वाली लाइटों को लगाया जाएगा।
नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में संबंधित अधिकारी प्रतिदिन शहर में लाइट परिवर्तित करने की फोटो सहित आख्या प्रस्तुत करेंगे, जिससे दिवाली से पूर्व शहर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा जगमगा दिया जाएगा। प्रथम चरण में पुरानी हाई मास्क पर लगी सोडियम लाइट, 190 वाट की फ्लड लाइटों से बदला जाएगा तथा चौराहों पर लगी लाइटों को आंतरिक गलियों में भी इस्तेमाल आवश्यकतानुसार योजना के अनुसार किया जाएगा।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा समस्त जोनों में लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु रोस्टर तैयार किया गया है जिस आधार पर प्रतिदिन कार्य किया जाएगा। साथ ही क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा बताए गए स्थानों पर गाजियाबाद नगर निगम की टीम द्वारा लाइट लगाई जाएंगी। प्रथम फेस में कवि नगर जोन तथा सिटी जोन में लाइटों का काम बृहद स्तर पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button