एक उभरते अभिनेता है मनवीर चौधरी

मनवीर चौधरी ने केवल किरदार को निभाया ही नहीं बल्कि उसको हर फिल्म में जिया है जैसे कि वह विशेष किरदार उनकी के लिए गढ़ा गया हो। चाहे वह 2016 में आई मराठी फिल्म एक अलबेला में रफीक का किरदार हो या फिर 2021 में आई मासाब में अवेधेश कुमार की भूमिका। मनवीर ने अपने फैंस के अंदर विश्ववास की लौ जलाई है कि हर चरित्र को जीना उन्हें आता है। छोटे शहर से सपनो की दुनिया बॉलीबुड तक का सफर मनवीर का सफर बेहद मुश्किलों भरा रहा। आइए डालते है एक नजर।
मनवीर चौधरी हिंदी सिनेमा जगत बॉलीवुड में एक उभरे अभिनेता है। बतौर एक मॉडल अपने करियर का आगाज करने वाले आज एक नए अपकमिंग अभिनेताओं की लिस्ट में एक लोकप्रिय नाम बन चुके है। अपने चॉकलेटी चेहरे के कारण लड़कियों की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और मनवीर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। यही कारण है कि लड़कियों भी उन्हें फॉलो करना पसंद करती है और वो उनके पसंदीदा अभिनेता बनते जा रहे है। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले वो अस्मिता थियेटर यानि रंगमंच से भी काफी लंबे समय तक जुड़े रहे। अदाकारी की बारीरिकियों भी उनकी अदाकारी में साफ झलकती है। अपने किरदार को जीने की कला उन्हें बखूबी आती है और यही उन्हें अपने समकक्षों से जुदा भी करती है और खास बनाती है।
मनवीर चौधरी की पैदाइिश उसी उत्तर प्रदेश से है जिस उत्तर प्रदेश ने बॉलीवुड को अभिताभ बच्चन, नसरुद्दीन शाह, पंकज त्रिपाठी, अनुष्का शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हिंदी सिनेमा जगत को दिए है। मनवीर का जन्म सहारनपुर में 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश मे हुआ था।स्कूलिंग भी वही से हुई। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री भी की है। फिलहाल वो सपनो की नगरी मुंबई ही उनकी कर्मभूमि के साथ साथ आशियाना भी है।
अभिनेता बनने की चाहत उन्हें बचपन से ही थी। हिंदी फिल्मों को देखते बड़े हुए और अपने आप को पर्दे पर एक्टिंग करने के सपने को जीते चले गए। फिल्मो की चाहत में मनवीर ने बहुत ही कम उम्र में स्कूलो में नाटको में अभिनय करना शुरू कर दिया था। यही से उनकी उनके अंदर के कलाकार को हौसले को पंख लग गए। उनकी दिवानगी फिल्मों के प्रति गुजरते वक्त के साथ बढ़ती चली गई। रातों में जागकर भी वो नाटकों की रिहर्सल किया करते और अभिनय को अपने अंदर जीने की कोशिश करते। एक्टिंग के प्रति इसी पागलपन ने उन्हें एक उम्मा अभिनेता बना दिया।अभिनय को लेकर उनके जीवन में एक अहम मोड़ तब आया जब छठे क्लास में उन्होंने अपना पहला नाटक अंधेर नगरी और चौपट राजा किया। इस नाटक ने अभिनय को लेकर उनकी पूरी सोच बदल दी।
2007 में शुरुआत मॉडलिंग से की। बहुत सारें फैशन शो किए। अनुज लावानी के साथ फ्यूजन इंटरनेशनल, सोनी, प्यूमा, रे-बन और पर्ल अकादमी कुछ प्रसिद्ध नाम है जिनके साथ उन्होंने काम किया। हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले दिल्ली के प्रसिद्ध रंगमंच अस्मिता थिएटर के साथ जुड़कर काम किया और अरविंद गौड से सिखकर अभिनय की कला में निपुण बन गए। कैरेक्टर को जीना सीखा।

मनवीर चौधरी ने अभिनेता के रूप में फिल्मी कैरियर का आगाज माल रोड दिल्ली से किया जिसमें इन्होने नीतिन की भूमिका निभाई। फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया, सराहा गया। उनकी पहली रिलीज फिल्म एक अलबेला एक मराठी फिल्म थी। मनवीर बहुगुण और विविध प्रतिभा संपंन कलाकार है। मनवीर अभिनेता के साथ – साथ वो एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट और होस्ट भी है। इसके अलावा रांझणा, और मासाब (द टीचर) ह ‘हिडन’ वेब सीरीज में अपनी भूमिकाओं के जरिए अपनी अभिनय का लोहा मनवाया है । मनवीर की अगली वेब सीरीज ‘डेविल’ का उनके फैन और चाहनेवाले बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
मनवीर चौधरी छवि एक इमोशनल अभिनेता की है। सामाजिक कार्यो में वो आपको हमेशा आपकों खड़े दिखाई देते है और चैरिटी के जरिए भी लोगों की मदद करते है। योग करना और फिट रहना इन्हें पसंद है। आउटडोर गेम्स में रूची है। नेचर से भी उन्हें बेहद प्यार है।
अपने फिल्मी सफर में उन्होने कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए है।
— रांझणा (2013) किरदार (जेएनयू एक्टिविस्ट )हिंदी
— एक अलबेला (2016) किरदार (रफीक) मराठी
— माल रोड दिल्ली (2018) किरदार (नीतिन) हिंदी
— राम की जन्मभूमि (2020) – किरदार ( रहमान) हिंदी
— मासाब (2021) – किरदार (अवधेश कुमार) हिंदी
— हिडन वेब सीरीज (2021) – किरदार ( संदीप रायकर) हिंदी
मनवीर की अगली वेब सीरीज ‘डेविल’ है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। मनवीर चौधरी इन दिनो उनकी आने वाली फिल्म वर्चस्व की शूटिंग कर रहे है।



