निर्देशक रंजन कुमार सिंह को मिली अमेरिका के सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि

टेलीविजन जगत में निर्देशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले निर्देशक रंजन कुमार सिंह ने बिहार को गौरवान्वित किया है, क्योंकि अमेरिका के सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी ने उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी है। टीआरपी किंग के नाम से चर्चित रंजन कुमार सिंह इसके साथ ही टीवी जगत से पहले निर्देशक बन गए हैं, जिन्हें यह उपाधि मिली है। या न सिर्फ रंजन कुमार सिंह की खुशी का पल है, बल्कि पूरे बिहार की जनता के लिए हर्ष की बात है कि पटना के बहादुरपुर के मूल निवासी ने यह कारनामा कर दिखाया है।

आपको बता दें कि निर्देशक रंजन कुमार सिंह को यह उपाधि नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पासआउट रंजन सिंह ने अब तक 93 टेलिविजन धारावाहिकों को निर्देशित कर चुके हैं।   इनमें आज भी कई शो भी ऑन एयर हो रहे हैं। उनके द्वारा निर्देशित पापुलर टीवी सीरियल – ये हैं चाहतें, स्वराज, कांटेलाल एंड सन्स, नागिन, नागिन 2, नागिन 3, नागिन 4 और नागिन 5,नागिन 7, कवच 2, प्यार की कसौटी,विध्नहर्ता गणेश,बेवफा से वफा,आज लिखेंगे कल, प्यार की कसौटी,चंद्रकांता,ब्रम्हराक्षस,कसम,कलश,ये कहां आगये हम,प्यार को हो जाने दो,थपकी प्यार की,महाराणा प्रताप, मेरी आशिकी तुमसे है, कुमकुम भाग्य, कैसा ये इश्क है, ये हैं मोहब्बतें, सावित्री, भागोवाली, जगजननी मां दुर्गा,अखियों के झरोखों से,राम मिलाए जोड़ी,तेरे मेरे सपने, बालिका बधू, विवाह, बेटियां, मायका, माता की चौकी,अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजौ, हादसा, सीआईडी और जय हनुमान तथा रावण आदि हैं।

उन्हे  माइथोलॉजिकल शो का मास्टर डायरेक्टर माना जाता है। ऐसे में  डॉक्टरेट की  उपाधि के मिलने के बाद उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि उनकी कामयाबी का  सारा श्रेय उनके दर्शकों, प्रशंसकों के साथ उनकी मां और पत्नी प्रीति सिंह को जाता है, जो हर वक्त उनके साथ रहते हैं। और उन्हें हर तरह का सपोर्ट देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button