मनीषा शर्मा   का नया हरियाणवी गाना ‘‘जोडी़’’ का सफलतापूर्वक लांच किया गया

जस रिकाॅड  एंटरटेनमेंट  की प्रोड्क्शन इकाई जसवीर पाल सिंह द्वारा सिंगर  मनीषा शर्मा की एल्बम ‘‘दौर’’ का नया हरियाणवीं गाना ‘जोड़ी़’ का होटल कप एंड किताब में सफलपूर्वक लांच किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह, निर्देशक रिकी यादव, सिंगर  मनीषा शर्मा, डी. नवीन, एलबम का  प्रोडक्शन  संभालने वाले रिंकू जांगडा व प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट देखने वाले विनय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिकी यादव द्वारा निर्देशित इस गाने में हरियाणवीं सिंगर  मनीषा शर्मा   ने अपनी आवाज के साथ प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह,  मनीषा शर्मा   व डी. नवीन के साथ स्क्रीन भी शेअर किया है। इस गाने में मनीषा शर्मा और डी. नवीन की रोमांटिक केमिस्ट्री को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

डायरेक्टर रिकी यादव का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर हम बहुत उत्साहित थे। यह गाना लोगों को बहुत ज्यादा ही पसंद आएगा। सिंगर मनीशा शर्मा का कहना है, हरियाणवी गाने न सिर्फ हरियाणा में बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इस समय लोगों ने गाने को जो प्यार दिया है, उसके लिए हम फैंस के शुक्रगुजार हैं। इस पूरे एल्बम का  प्रोडक्शन रिंकू जांगडा ने संभाला था व इस प्रोजेक्ट का मैनेजमेंट विनय गुप्ता द्वारा किया गया था।

प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह ने बताया कि हरियाणवी गानों का चलन एक बार फिर से शुरु हो चुका है, न केवल हरियाणा बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी हरियाणवी गाने सुने और देखें जा रहे हैं या यूं कहे कि हरियाणवी संगीत काफी हद तक पंजाबी गानों की जगह ले रहे हैं। इस वजह से हरियाणवी भाषा में गाने वाले गायक अपनी एलबम रिलीज करने के लिए प्रोडक्शन हाउस के साथ जुड़ गए हैं। इस वीडियो में  मनीषा शर्मा   काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं और लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

गाने के प्रोड्यूसर जसवीर पाल सिंह ने कहा कि इस गाने को जस रिकॉर्ड एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल.. पर भी रिलीज किया गया है। लोग इसे देखने के साथ शेयर भी कर रहे है। लोगों ने और इस तरह के गाने बजाने की फरमाइश की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button