पीएम मोदी की सुरक्षा के लिए मंदिर में की पूजा अर्चना,

करनाल, आशुतोष गौतम। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की सुरक्षा में हुई चूक के बाद देश भर में पीएम नरेंद्र मोदी की सलामती के लिए प्रार्थना की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ न्यू बहादुर चंद कालोनी स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पहले मंदिर में माथा टेका फिर मंत्रोंचारण के बीच प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र के लिए कामना की ताकि वे लंबे समय तक भारत माता का गौरव बढ़ाते रहे।
उन्होंने सुरक्षा में चूक मामले को सोची समझी साजिश करार देते हुए इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। सुभाष चंद्र ने बताया कि उन्होंने मंदिर में प्रार्थना करके ईश्वर से मांगा है कि नरेंद्र मोदी इस देश पर आगे भी दशकों तक तक ऐसे ही स्वाभिमान के साथ सरकार चलाएं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री भारत-पाकिस्तान बार्डर पर इतने लम्बे समय तक बिना पंजाब पुलिस की सुरक्षा के खड़े रहे जो पंजाब सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी की सलामती के लिए उपवास और घरों में भी पूजा-अर्चना की जाएगी। पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर सुभाष चंद्र ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जाको राखों साइयां मार सके न कोई।
उन्होंने आरोप लगाया की नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ लापरवाही में पंजाब सरकार के साथ काँग्रेस पार्टी भी शामिल है। मोदी जी केवल भाजपा के प्रधानमंत्री नहीं अपितु पूरे भारत के प्रधानमंत्री हैं। पंजाब सरकार का यह कृत्य अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ कांग्रेस पार्टी ,मुख्यमंत्री पंजाब व पंजाब सरकार को सद्बुद्धि बक्शे ताकि वो भविष्य में इतनी ओच्छी हरकत ना करे जिससे प्रधानमंत्री के जीवन पर कोई खतरा व देश की अश्मिता पर आंच आये। इस अवसर पर यमुनानगर से आये वरिष्ठ समाजसेवी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे विश्व मे माँ भारती का मान बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि परमपिता परमात्मा उन पर मेहर जरूर रखेंगे ताकि वो इसी प्रकार माँ भारती के गौरव को चार चांद लगाते रहे।
उन्होंने कहा कि ये करोड़ो लोगों की दुआ व परमात्मा की मेहर ही है कि चंद किलोमीटर की दूरी पर दुश्मन देश था फिर भी कोई अनहोनी नही हुई। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि हम भगवान भोलेनाथ के चरणों मे अरदास करते है कि आगे भी प्रधानमंत्री जी पर ऐसे ही कृपा बनाये रखे ताकि वे इसी प्रकार देश की सेवा करते हुए माँ भारती का मस्तक संसार मे ऊंचा करते रहे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मौके पर रविन्द्र कुमार, कैलाश सिंह,सुशील कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार, संजीव विज, वीरेंद्र गुप्ता, निर्मल बहल, दीपक शर्मा, प्रवीण कुमार, बलबीर सिंह, जगत नारायण सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



