शहर के समस्त जोनों में वृहद स्तर पर प्रकाश व्यवस्था हेतु चल रही है तैयारी

ओपन सर्च ब्यूरो. गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद प्रकाश विभाग द्वारा शहर के समस्त जोनों में वृहद स्तर पर लाइटें लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके क्रम में मुख्य मार्गों पर 190 वाट की फ्लड एलईडी लाइट लगाई गई है। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के दिशा निर्देश के अनुसार शहर में अत्यधिक रोशनी देने वाली 190 वाट की फ्लड एलईडी लाइटें लगाए जाने पर क्षेत्रीय निवासियों तथा निगम पार्षदों का धन्यवाद प्राप्त हुआ।
कवि नगर के वार्ड नम्बर 65 के निगम पार्षद राजकुमार तथा विजय नगर जोन से  वार्ड नम्बर 27 के पार्षद ललित कश्यप, वसुंधरा जोन से वार्ड नम्बर 77 की पार्षद नीलम भारद्वाज, वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी व अन्य पार्षदों द्वारा धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया। वहीं, मोहन नगर जोन के अंतर्गत वार्ड नम्बर 66, वार्ड नम्बर 70, वार्ड नम्बर 83, वार्ड नम्बर 82, वार्ड नम्बर 37, वार्ड नम्बर 38 में भी प्रकाश विभाग द्वारा लाइटों का कार्य कराया गया।
महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिवाली से पूर्व शहर की समस्त लाइटों को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया ताकि दिवाली से पूर्व पूरा शहर प्रकाशित हो जाए और क्षेत्रीय निवासियों को राहत मिलेगी। गाजियाबाद नगर निगम के संबंधित अधिकारी को शहर में लगी फैंसी लाइटों को भी सुचारू करने के लिए आदेशित किया गया। साथ ही पार्कों में विशेष रुप से लाइट व्यवस्था सुचारू करने के लिए कहा गया।
क्षेत्रीय पार्षदों के विशेष सहयोग से गाजियाबाद नगर निगम प्रकाश विभाग टीम द्वारा शहर में बेहतर कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षदों का विशेष सहयोग सराहनीय है। पार्षदों द्वारा क्षेत्र में जहां अंधेरा है, जहां लाइट नहीं है, जहां की लाइटें खराब हैं, उनकी सूची लगातार प्रकाश विभाग को भेजी जा रही है ताकि जनहित में बेहतर कार्य कर शहर वासियों को लाभ दिया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button