फ्रेंचाइजी बताओ ने महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

विगत दिवस होटल ली मेरिडियन नई दिल्ली में फ्रेंचाइजी बताओ संस्था ने फ्रेंचाइजी एक्सपो और फ्रेंचाइजी अवॉर्ड्स कार्यक्रम का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लघु और मध्यम उद्यमियों ने शिरकत की साथ ही साथ 500 से ज्यादा लोगों ने यहां पर व्यापार के बारे में जाना और समझा।।

 फ्रेंचाइजी बताओ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश से व्यापारीगण आये हुए थे।।  इस कार्यक्रम में विशेषकर महिला उद्यमियों को बढ़ावा दिया गया और उन्हें सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीकानेरवाला फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर श्री नवरत्न अग्रवाल ने किया जिनके साथ बहुत सारी जानी-मानी हस्तियां थी ll

श्री नवरत्न अग्रवाल जी ने सभी लघु और मध्यम उद्यमियों को मार्गदर्शन किया उन्होंने बताया की फ्रेंचाइजी एक ऐसा माध्यम है जिसकी की मदद से हम देश में व्यापार बढ़ा सकते हैं और लोगों को व्यापार के बारे में समझ दे सकते हैं।  इस तरह के कार्यक्रम से भारत का विकास में योगदान भी कर सकते हैं।।   उन्होंने सभी व्यापारियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें  प्रोत्साहित किया।

फ्रेंचाइजी बताओ के संस्थापक श्री आशीष अग्रवाल और श्रीमती शिवानी जिंदल जी ने इस पूरे कार्यक्रम का संचालन किया जहां पर उन्होंने 50 से ज्यादा अलग-अलग उद्यमियों को एक ऐसा मंच दिया जहां पर कि वह अपने व्यापार को पूरे भारत में फैला सकते हैं साथ ही साथ उन सभी व्यापारियों को व्यापार के बारे में साथ ही साथ उन्होंने सभी व्यापारियों को सम्मानित भी किया।

आशीष अग्रवाल जी ने बताया की फ्रेंचाइजी एक ऐसा माध्यम है जिससे कि कोई भी व्यापार आसानी से बड़ा बन सकता है।।  आप अपनी कुशलता को लोगों के साथ साझा कर सकते हैं और साथ में मिलकर एक दूसरे को कमाने के अवसर दे सकते हैं।।

 यह एक ऐसा माध्यम है जहां पर नुकसान किसी का भी नहीं है और फायदे सभी के हैं साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आने वाले समय में वह पूरे भारतवर्ष में करेंगे और सभी लघु और मध्यम उद्यमियों को आगे लेकर आएंगे ताकि इस विषम परिस्थिति में भी उनका व्यापार आगे से आगे बढ़े और उन्हें किसी भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े।।

सभी व्यापारियों और आगंतुकों ने फ्रैंचाइज़ी बताओ के इस कार्यक्रम की सराहना की और उम्मीद जगाई की ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे।  इस कार्यक्रम में विभिन्न विभिन्न प्रकार के व्यापारियों ने शिरकत की जैसे कि अगर हम बात करें किराना का तो ग्रोसरी 4u , साथ ही साथ खाने-पीने के बहुत सारे अलग-अलग ब्रांड थे जैसे कि चाय ठेका , चिराग दीन बिरयानी , चाह शाळा ,  सरदार साहब कैफे और टी टिफिन इसके अलावा हेल्थ से संबंधित कई सारे अलग-अलग व्यापारी थे  जिसमें कि अर्बन पल्स फार्मास्यूटिकल्स,  हेल्दी बीइंग, ग्लोबिरा हेल्थ,  जाना माना ब्रांड जेनेरिक आधार , संजीवनी मेडिकल स्टोर, स्पीड फाॅर्स  और भी इस तरीके की कई सारे उद्यमी यहां पर उपस्थित थे।

यहां पर बहुत सारे अलग-अलग तरह के कार्यक्रम हुए जिसमें कि लोग एक दूसरे से मिले उन्होंने अपने व्यापार को साझा किया साथ ही साथ अपने प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी।  इस प्रोग्राम को बहुत ही सुचारु रुप से फ्रेंचाइजी बताओ की पूरी टीम ने आप आप संचालित किया जिसकी की मदद से यह कार्यक्रम बहुत सफलता पूर्ण संपन्न हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button