दिल्ली में सुरक्षा के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद

Entry and exit at 16 metro stations in Delhi remain closed today due to security reasons.

Entry and exit at 16 metro stations in Delhi remain closed today due to security reasons.
Entry and exit at 16 metro stations in Delhi remain closed today due to security reasons.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि गुरुवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 16 मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी।

हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। यानी यात्री इन स्टेशनों पर ट्रेन बदल सकेंगे, लेकिन स्टेशन के अंदर प्रवेश या बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

इन 16 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट रहेगी बंद

DMRC के अनुसार जिन स्टेशनों पर फिलहाल एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी, उनमें लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा रहेगी जारी

DMRC ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री यहां एक लाइन से दूसरी लाइन में आसानी से यात्रा कर सकेंगे, लेकिन स्टेशन से बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी।

Read Also : छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं, संसद में चर्चा को तैयार : जेपी नड्डा

यात्रा से पहले रूट की जानकारी जरूर लें

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर जांच लें। जिन लोगों का गंतव्य बंद किए गए स्टेशनों के आसपास है, उन्हें वैकल्पिक परिवहन का इस्तेमाल करने और अतिरिक्त समय लेकर सफर करने की सलाह दी गई है।

अगले आदेश तक लागू रहेगी व्यवस्था

DMRC के मुताबिक, यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही स्टेशनों को दोबारा खोलने का फैसला लिया जाएगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और अन्य आधिकारिक माध्यमों पर जारी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button