ईमानदारी और जनसेवा का गौरवपूर्ण अध्याय: राकेश कुमार शर्मा को ‘ग्रैंड मास्टर’ सम्मान

A Glorious Chapter of Honesty and Public Service: Rakesh Kumar Sharma Conferred with the ‘Grand Master’ Honor

नई दिल्ली: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सेवानिवृत्त स्टेशन प्रबंधक श्री राकेश कुमार शर्मा को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उनका नाम दर्ज होने तथा प्रतिष्ठित “ग्रैंड मास्टर” की उपाधि से सम्मानित किए जाने पर रेलवे अधिकारियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर दिल्ली मंडल एवं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारियों—श्री पुष्पेश रमन त्रिपाठी (मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली), श्री लक्ष्मी कांत बंसल (वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/दिल्ली), श्री विकास वत्स (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/दिल्ली), श्री रेहान रज़ा रिज़वी (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक/कोचिंग/दिल्ली), सुश्री नेहा प्रकाश (वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक/दिल्ली), डॉ. सागर चाहर (स्टेशन निदेशक/नई दिल्ली रेलवे स्टेशन), श्री संजय जैन (विशेष कार्याधिकारी/मंडल रेल प्रबंधक/दिल्ली), तथा श्री पी.के. शुक्ला, श्री लोकेश कुमार, श्री नरेंद्र महौर और श्री नारायण शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

A Glorious Chapter of Honesty and Public Service: Rakesh Kumar Sharma Conferred with the ‘Grand Master’ Honor
A Golden Chapter of Honesty in Indian Railways: Rakesh Kumar Sharma Receives “Grand Master” Honor

अधिकारियों ने कहा कि श्री शर्मा की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय रेल की सेवा भावना, ईमानदारी और यात्रियों के प्रति समर्पण का भी प्रेरणादायक उदाहरण है।

श्री राकेश कुमार शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान अपनी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और उत्कृष्ट जनसेवा के माध्यम से एक ऐसी पहचान स्थापित की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी। उनकी यह असाधारण उपलब्धि भारतीय रेल के मूल्यों और सेवा संस्कृति को और अधिक मजबूत करने वाली मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button