Editorial:भविष्यक की नई उम्मीदें 2025
Editorial:New expectations for the future 2025
वैश्विक स्तरपर वर्ष 2024 को विदा चुका है। भारत में स$फलताओं के झंडे गाड़ने वाले वर्ष 2024 सभी साथ मिलकर शुक्रिया अदा करें। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अमेरिका ब्रिटेन ऑस्ट्रेलिया जैसे राष्ट्राध्यशों की नजरें भारतीय पीएम को ढूंढते नजर आई। इसलिए हमें वर्ष 2024 का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि अगर हम साल 2024 के पन्नों को पलट कर देखें तो भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की है। बात अगर हम नए साल 2025 के स्वागत के साथ उम्मीदों की करें तो, नया साल एक बार फिर भविष्यक की नई उम्मीदेंं लेकर आया है। भारतीय अर्थव्यीवस्था को भी साल 2025 से काफी उम्मीदें हैं और उद्योग एवं आंतरिक संवर्द्धन विभाग की मानें तो अगला साल भारत के लिए विदेशी निवेश के मोर्चे पर अच्छा साबित होने वाला है। 2025 में दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोकतंत्र, यानी अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल शुरू होगा। इस कार्यकाल में ट्रंप घरेलू स्तर पर एक ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे, जिसमें विकास पर ज़ोर होगा और नई नौकरियों के सृजन पर फोकस किया जाएगा। आने वाले नए वर्ष 2025 वर्ष के लिए अभी से ही हर देशवासी को स$फलताओं का सटीक इतिहास रचने का ऐसा रोडमैप बनाएं और क्रियान्वयन करें ताकि वर्षांत तक विश्व गुरु बनने का सपना साकार करने में पुरजोर मेहनत दिखे कि इंडिया जो कहता है वह करके दिखाता है। हरित ऊर्जा क्रांति की बात करें, तो जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन तीव्र होता जाएगा, नवीकरणीय ऊर्जा में वैश्विक निवेश बढ़ता रहेगा 2025 में इसकी अनेक उम्मीदें है। भू-राजनीतिक बदलाव- उम्मीद की जा रही है कि साल 2025 में दुनिया के चार बड़े नेता, यानी ट्रंप, पुतिन, शी जिनपिंग और नरेन्द्र मोदी एक बार फिर से भू-राजनीति की दिशा तय करेंगे।



