Editorial : सबसे बड़े निर्णय का समय 

Editorial : Biggest decision time

Editorial : Biggest decision time

18वीं लोकसभा चुनाव के परिणामों और रूझानो के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को जनता ने लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए को लगातार तीसरी बार सेवा का मौका दिया। निर्वाचन आयोग के अनुसार वाराणसी संसदीय सीट पर नरेन्द्र मोदी ने 6 लाख 12 हजार 970 मत हासिल कर अजय राय को एक लाख 52 हजार 513 मतों से हराया। अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले। बहुजन समाज पार्टी के अतहर जमाल लारी 33 हजार 766 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा वाराणसी से बड़ी जीत की उम्मीद कर रही थी लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पार्टी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। राहुल गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को तीन लाख नब्बे हजार से अधिक मतों से पराजित किया। तीसरे स्थान पर बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 21624 मत हासिल हुए।

उत्तर प्रदेश की कन्नौज संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव को रिकार्ड मतों से जीत हासिल हुई। अखिलेश यादव ने अपनी परंपरागत सीट पर जलवा क़ायम किया। अखिलेश यादव को छह लाख 40 हजार 207 मत मिले हैं। यहां के सांसद सुब्रत पाठक पहले पिछड़ गए। सुब्रत पाठक को इस बार चार लाख 70 हजार 131 मत मिले हैं। आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली में लोकसभा चुनाव में अपना खाता खोलने में विफल रही, जहां वह सरकार में है। हालाँकि, पार्टी पंजाब में 3 सीट पर अपनी बढ़त बनाने में कामयाब रही। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) सहानुभूति वोट आकर्षित करने में विफल रहे। दिल्ली शराब नीति मामले में जेल का जवाब वोट से देने का मुद्दा लोकसभा चुनावों में मतदाताओं के बीच असर डालने में विफल रहा, खासकर दिल्ली के लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button