पूरी दुनिया की निगाहें मतगणना पर

The whole world's eyes are on the vote counting

The whole world's eyes are on the vote counting

18वीं लोकसभा का गठन होकर सरकार बनेगी, फिर देश विकास की पटरी पर दौड़ने लगेगा। पूरी दुनिया की निगाहें 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है, जिसमें वोटिंग मशीनों में बंद उम्मीदवारों के भाग्य खुलेंगे और ताज किसके सर होगा इसका निर्णय हो जाएगा। एक जून 2024 को जैसे ही मतदान समाप्त हुआ पूरे मीडिया जगत में एग्जिट पोल की धूम मच गई। भारतीय चुनाव आयोग द्वारा सभी का आभार व्यक्त करने की करें तो, भारत ने इतिहास रच दिया है। 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान शुरू होने और 7 चरणों के साथ आम चुनाव 2024 के लिए मतदान एक जून को संपन्न हो गया। देश के मतदाताओं ने 18वीं लोकसभा के गठन के लिए मतदान करने का अपना सबसे प्रिय अधिकार का इस्तेमाल किया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त, दोनों चुनाव आयुक्त और भारत निर्वाचन आयोग परिवार मतदाताओं के प्रति बहुत आभारी हैं, जिन्होंने कई चुनौतियों और दुविधाओं को पार करते हुए मतदान केंद्र तक पहुंचने में सफलता पाई। निर्वाचन आयोग ने पूरी ईमानदारी से सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी प्रशंसा की है। अगर हम 4 जून 2024 को मतगणना और रुझानों पर चुनाव आयोग द्वारा जानकारी देने की करें तो, आम चुनाव 2024 – मतगणना के दिन प्राप्त होने वाले रुझानों और नतीजों की जानकारी लोकसभा आम चुनाव 2024 और आंध्र प्रदेश एवं ओडिशा की राज्य विधानसभाओं तथा विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए मतों की गिनती 4 जून, 2024 (मंगलवार) को सुबह 8 बजे से होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) नेदोनों चुनाव आयुक्त के साथ सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) और रिटर्निंग ऑफिसर्स (आरओ) के साथ मतगणना के दिन की तैयारियों की समीक्षा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button