लोकसभा चुनावों में हिन्दुस्तान शिवसेना द्वारा भाजपा को समर्थन की घोषणा
मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु हिन्दुस्तान शिवसेना का भाजपा को लोकसभा चुनावों में समर्थन -- राजा भईया

लोकसभा चुनावों के लिए ज्यादातर पार्टियों ने आपने आपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी हैं और चुनावी दंगल में कूद पड़ी हैं वहीं महाराष्ट्र की पार्टी शिवसेना की गलत नीतियों से अलग हो कर अपनी पार्टी हिन्दुस्तान शिवसेना का गठन करने वाले इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम दिल्ली हाई कोर्ट के एडवोकेट राजेंद्रसिंह तोमर राजा भईया और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्रसिंधी जीतू भईया ने आज अपनी पार्टी के समस्त प्रदेश प्रतिनिधियों के साथ एक मीटिंग होटल वीआईपी में कर आने वाले चुनावों में श्री नरेंद्रमोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा निती सरकार के गठन हेतु मोदी जी द्वारा दिए गए नारे सबका साथ सबका विकास पर मोहर लगाते हुए पिछली केन्द्र सरकार द्वारा देश के विकाश और हिन्दुत्व की विचार धारा तथा धरोहरों को सुरक्षित करने तथा आने वाले लोकसभा चुनावों में हिदू वोटों का बटवारा ना हो इन सभी मुद्दों पर इस बार के लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी का कोई प्रत्याशी किसी भी सीट पर ना उतारने का फ़ैसला कर इन चुनावो में भाजपा और नरेन्द्रमोदी जी को अपनी पार्टी की और अपनी ओर से पूरे देश मे तन मन धन के साथ समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से समर्थन देने की घोषणा की है तथा इस संदर्भ मे एक समर्थन पत्र भी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री के चुनावों में व्यस्त होने के कारण प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुभाग अधिकारी को सौंपा गया है समर्थन पत्र एवम प्रेस नोट की प्रतियां पत्रकारों को देते हुऐ उपरोक्त कथन की घोषणा स्वंम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजा भईया और राष्ट्रीय महासचिव जीतेंद्रसिंधी जीतू भईया ने संयुक्त रूप से की है इस मीटिंग मे हि. शिवसेना के मुख्य पदाधिकारी सर्व श्री विक्रान्त कपूर, रोहन मालवा, जीतेंद्र कांडा, रामजस साहू, वीर प्रताप साहू सत्यनरायान सत्तू, राजू शर्मा, गुड्डू चौधरी चेयरमैन,कमल गुरनानी, आदि अपने अपने प्रदेश के अन्य पदाधिकारी के साथ मौजूद रहे।




