ईशा सुरी ने ‘क्राइम फ्री भारत मिशन’ अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Isha Suri resigns from the post of 'Crime Free India Mission' president

नई दिल्ली.ओपन सर्च
समाजसेविका व महिला उद्यमी ईशा सूरी ने ‘क्राइम फ्री भारत मिशन’ संस्था के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। शिव शक्ति जनकल्याण ट्रस्ट की संस्थापक व अध्यक्ष ईशा सूरी ने पूर्व डीजीपी मैथली शरण गुप्त को राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष के पद का त्यागपत्र सौंप दिया।
गौरतलब है कि ईशा सूरी को मिशन ने जो जिम्मेदारी सौंपी थी वह अबतक वे पूरी निष्ठा से किया। उन्होंने इस मिशन के लिए एक सामाजिक कार्य के तौर पर समाज के हर व्यक्ति को जोड़ने का काम किया। ईशा सूरी एक समाजसेविका व महिला उद्यमी है जोकि समाजसेवा के लिए बढ़चढ़कर भाग लेती रहती हैं और समाजसेवा से कभी पीछे नहीं हटती हैं।



