कंवर पाल गुज्जर: सरकार जल्द पीपीपी मोड पर लाने या लीज पर देने का विचार कर रही है

IMAGES SOURCE : GOOGLE

प्रदेश के पर्यटन विभाग को सरकार जल्द पीपीपी मोड पर लाने या लीज पर देने का विचार कर रही है। ऐसी जानकारी खुद शिक्षा,वन व पर्यटन मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दी है। उन्होंने कहा कि देश का कोई ऐसा राज्य नहीं जहां सरकार पर्यटन विभाग चलाकर फायदे में हो। कंपटीशन के जमाने में प्राइवेट होटलों की भरमार है जो पीक समय में रेट बढ़ाते हैं और ऑफ समय में रेट घटा देते हैं। लेकिन सरकारी सिस्टम में ऐसा नहीं होता। इसी कारण अधिकतर राज्यों ने लीज पर देने जैसे फैसले किए। बेशक हमारी आलोचना भी होगी बावजूद इसके सरकार यह फैसला करने पर मन बना रही है।

 

कांग्रेस या अन्य सरकारों में इन्हीं के बच्चे एचसीएस क्यों लगते थे :गुर्जर

मिशन 2024 को लेकर प्रदेश के शिक्षा, वन और पर्यटन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में भयंकर भेदभाव था। अगर कहे कल्पना से बाहर भेदभाव था तो भी गलत नहीं होगा। रोजगार देने में नियमों का पालन नहीं हुआ। जिस कारण बहुत सी भर्तियां रद्द हुई। नौकरियों में बंदरबांट हुई। पिछली सरकारों की तरह हमारी सरकार में एक भी विधायक या सांसद या मंत्री का बच्चा बड़ी नौकरी हासिल नहीं कर पाया जबकि कांग्रेस या अन्य सरकारों में इन्हीं के बच्चे एचसीएस क्यों लगते थे, क्या ऐसा काबिलियत की कमी के कारण हुआ है।

 

आज बिना भेदभाव विकास हो रहा है। बिना भेदभाव रोजगार दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री महोदय ने पंचायतों में सीधे 1100 करोड रुपए दिए चाहे सरपंच कांग्रेस से संबंधित था या भाजपा का, चाहे जिला परिषद सदस्य या विधायक किसी भी दल के थे, कोई भेदभाव नहीं किया गया। मुख्यमंत्री ने सड़के रिपेयर करने के लिए सभी दलों के विधायकों से लिख कर देने के बाद 25-25 करोड़ देने की घोषणा की। हमने स्कूल अपग्रेड बिना भेदभाव के किए। सभी ब्लॉकों में संस्कृति मॉडर्न स्कूल दिए। 20 किलोमीटर से कम दूरी पर बच्चियों को कॉलेज में शिक्षा दिलवाने का वायदा किया। आज हरियाणा एक- हरियाणवी एक केवल हमारा नारा नहीं, हम इसे प्रैक्टिकल कर रहे हैं। हरियाणा में आज एक भी व्यक्ति भेदभाव का आरोप हमारी सरकार पर नहीं लगा सकता, यह हमारी निष्पक्षता का उदाहरण है।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button