दर्दनाक! पति पर साली से अफेयर का आरोप, मां ने दुधमुंहे समेत अपने 3 बच्चों को फांसी पर लटकाया फिर खुद भी दे दी जान

IMAGES SOURCE : GOOGLE

गया: बिहार के गया से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ घर में ही खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि महिला ने घर के कमरे में पहले अपने तीन मासूम बच्चों को फंदे पर लटकाया, उसके बाद खुद भी झूल गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खुदकुशी क्यों कि इसकी वजह साफ नहीं है। लेकिन गांव वालों के बीच यह चर्चा तेज है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। गांव वालों का कहना है कि मृतका के पति संतन भुइंया बीते कुछ महीनों से अपनी साली को साथ रख रहा था।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत पंछन्दा गांव की है। यहां 25 साल की मालती देवी और उनके तीन बच्चों के शव मिट्टी के घर में रस्सी के फंदे से लटके मिले। मृतक महिला की पहचान मालती देवी के रूप में हुई है जबकि अन्य मृतकों में मालती के बच्चे 2 साल का अभिषेक, चार साल की सालीमा और 6 साल की जीवा कुमारी शामिल है।

 

 

महिला का पति फरार
इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति के प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद से पति फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। डीएसपी ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।

पति के नाजायज रिश्ते को लेकर होती थी कलह
वही, ग्रामीणों के बीच यह चर्चा है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। मृतक का मायके डुमरिया थाना क्षेत्र के सूजी गांव में था। महिला की दोनों बहनें अक्सर घर आती थीं। घटना के दिन शुक्रवार को भी सुबह में आरोपी की छोटी साली सिंकी कुमारी पनछंदा आई थी और सुबह में गई थी। इसके बाद पति-पत्नी में झगड़े के बाद दोपहर में महिला और बच्चे मृत मिले। घटना के संबंध में इमामगंज डीएसपी मनोज राम ने बताया कि यह मामला पारिवारिक कलह का है लेकिन प्रेम-प्रसंग के भी एंगल से जुड़ा हुआ है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button