ममता बनर्जी: मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी

IMAGES SOURCE : GOOGLE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि वह अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन ‘‘देश को बांटने नहीं देंगी।

बनर्जी ने शहर के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात करते हुए उनसे एकजुट होने और यह सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो। उन्होंने कहा, कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और नफरत की राजनीति कर रहे हैं…मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी।

भाजपा पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, वह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने नहीं देंगी। उन्होंने कहा, मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकने दूंगी।

तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक उद्देश्य के साथ उनकी पार्टी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाती है। ममता ने कहा, एक साल में यह तय करने के लिए चुनाव होंगे कि हमारे देश में कौन सत्ता में आएगा। हमसे वादा करिए कि हम एकजुट होंगे और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी अगले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें। अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button