इस राज्य की शिक्षा बोर्ड ने आज से किया छुट्टियों का ऐलान! बढ़ती गर्मी के कारण

IMAGES SOURCE : GOOGLE

मुंबई: राज्य भर में बढ़ते तापमान के चलते महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभी स्कूलों में आज शुक्रवार से अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा एवं खेल विभाग ने गुरुवार रात शासनादेश जारी किया। आदेश दिया गया है कि प्रदेश के अन्य बोर्डों के विद्यालय यदि निर्धारित समय पर चल रहे हैं या ऐसे विद्यालयों में महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो विद्यालय प्रशासन अपने स्तर पर अवकाश घोषित करने के संबंध में निर्णय ले। इस बीच, अनियमित मौसम के कारण राज्य भर में भीषण गर्मी का अनुभव किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और राज्य के अधिकांश स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।

 

इससे पहले ओडिशा सरकार ने चिलचिलाती गर्मी के मद्देनजर छुट्टियों को आगे बढ़ाते हुए यह घोषणा की है कि राज्य के सभी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुक्रवार से शुरू होंगी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21 अप्रैल से सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त विद्यालय गर्मी की छुट्टी के लिए बंद रहेंगे। इसने कहा कि विद्यालयों को फिर से खोलने की तारीख जल्द ही तय की जाएगी।

 

उल्लेखनीय है कि आमतौर पर ओडिशा के विद्यालयों में मई के पहले सप्ताह में गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं। राज्य में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और बुधवार को 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। मयूरभंज का बारीपदा 44.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। राज्य सरकार ने गर्मी के कारण 12 अप्रैल से 16 अप्रैल तक और फिर 19 और 20 अप्रैल को पांच दिनों के लिए विद्यालय बंद कर दिए थे।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button