जलवायु परिवर्तन पर जताई चिंता, कहा- पहली बार मानसून बाढ़ अक्टूबर में आई: CM योगी ने ‘नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव 2023’ का किया उद्घाटन

IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में आज 2 दिवसीय ‘नेशनल क्लाइमेट कॉन्क्लेव-2023’ के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हाल में हो रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी में आप सबका स्वागत अभिनंदन। वहीं, मुख्यमंत्री ने जलवायु परिवर्तन पर चिंता जाहिर की है।

 

इस कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि भारत की परम्परा हमेशा पर्यावरण हितैषी रही है, हमारे ग्रंथों में भी ये लिखा है। अथर्ववेद में माता भूमि लिखा है, सभ्य समाज को इसके बारे में बताने की जरूरत नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सम्पूर्ण सृष्टि में मां के प्रति भाव अलग है, धरती मां के प्रति हमारे भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि पहले अक्सर 15 जून तक मानसून आता था, लेकिन इस बार हमने देखा की जुलाई अगस्त बीत गया, इसके बाद अक्टूबर में मानसून आया, हमकों बाढ़ की त्रासदी देखने को मिली। सीएम ने कहा कि ये पहली बार हुआ कि मानसून और बाढ़ अक्टूबर में आई।

 

सीएम योगी ने कहा कि, मौजूदा समय में ही देखिये मार्च के महीने में ओलावृष्टि हुई। यह सारे क्लाइमेट चेंज के उदाहरण है, मनुष्य के कृत्यो का दुष्परिणाम हमको देखने को मिला। आज दुनिया में इस क्लाइमेट चेंज की बात हो रही है, हमारी लाइफ स्टाइल क्लाइमेट के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश भारत की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है, क्योंकि यहाँ मनुष्य के रहने के लिए अनुकूल मौसम है। 2017 में हम जब सरकार में आए तो हम ने वन महोत्सव शुरु किया, वृक्षारोपण शुरु किये, पहले वर्ष 5 करोड़ का लक्ष्य रखा गया। विगत 6 वर्षो में हमने करीब 135 करोड़ वृक्षारोपण किये, निजी संस्थाओ को थर्ड पार्टी के माध्यम से जोड़ा, आज आमजन की भी मानसिकता बदली जो अब वृक्ष काटने के बारे में नहीं सोचता हैं।

 

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button