भीड़ ने डंडों से पीट-पीटकर की हत्या, रहम की भीख मांगता रहा नेपाली शख्स

IMAGES SOURCE : GOOGLE

गुजरात से एक मॉब लिचिंग का मामला सामने आया है। दरअसल, गुजरात के अहमदाबाद जिले के एक गांव में चोरी के संदेह में नेपाल के एक नागरिक की पीट कर हत्या कर दी गई। नेपाली नागरिक की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। घटना को लेकर 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर वीडियो आया सामने

अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि रविवार तड़के साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में करीब 20 लोगों की भीड़ ने नेपाल के सुरखेत क्षेत्र के रहने वाले कुलमन गगन की पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें गगन हमलावरों से रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन वे डंडों से उसे पीट रहे हैं।

हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

वसावा ने बताया, “हमने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और घटना में शामिल होने के आरोप में जीवनपुरा के 10 लोगों को हिरासत में लिया है।” अधिकारी ने बताया कि सैर पर निकले एक शख्स को गगन का शव गांव के पास रविवार की सुबह दिखा था।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button