परिवहन मंत्री ने एयरपोर्ट काली-पीली टैक्सी यूनियन को किया संबोधित

Image Source : File Photo

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Delhi Transport Minister Kailash Gehlot) ने आज एयरपोर्ट काली-पीली ऑटो यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में काली-पीली टैक्सी चालकों को संबोधित किया। काली-पीली ऑटो यूनियन ने ऑटो चालकों की समस्याओं पर विचार करने और उसके त्वरित निदान के लिए परिवहन मंत्री को धन्यवाद देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिल्ली में लगातार ईंधन की कीमतों में वृद्धि के कारण चालकों को हो रही कठिनाई को देखते हुए ऑटो और टैक्सी का किराया बढ़ाया था।

कार्यक्रम के दौरान काली-पीली ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि ने परिवहन मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगें रखीं, जिस पर उन्होंने केजरीवाल सरकार की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।  इस अवसर पर दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, ”काली पीली टैक्सी दिल्ली की शान है। यह दशकों से अस्तित्व में है और अभी भी दिल्ली की सड़कों पर चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार हमारे टैक्सी चालकों के साथ खड़ी है। 2020 और 2021 में कोरोना काल के दौरान, केजरीवाल सरकार ने ऑटो परमिट धारकों और पैरा ट्रांज़िट चालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की और उनका पूरा ख्याल रखा। 2013 में टैक्सी किराया में बढ़ोत्तरी के बाद पिछले साल लगातार सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हमने इसे संशोधित किया। मेरा टैक्सी चालकों से वादा है कि मैं उनकी समस्याओं को समझने के लिए उनसे लगातार मिलता रहूँगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि दिल्ली सरकार उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराती रहे।”

पिछले कुछ समय में केजरीवाल सरकार द्वारा ऑटो और टैक्सी चालकों के कल्याण के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैं:

  1. टैक्सी किराया संशोधन

पैरामीटर 23.06.2010 02.05.2013 संशोधित अधिसूचित किराया _09.01.2023
  Non-AC AC Non-AC AC Non-AC AC
मीटर डाउन (किमी) 1 1 1 1 1 1
मीटर डाउन किराया (रु.) 20 20 25 25 40 40
प्रति किलोमीटर किराया (रु.) 11 13 14 16 17 20
रात्रि शुल्क –

(रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक)

25% 25% 25% 25% 25% 25%
प्रतीक्षा प्रभार/घंटा (रु.) – *15 मिनट ठहरने के बाद) 30 30 30 30 1 per minute 1 per minute
सामान (रु)

शॉपिंग बैग या सूटकेस के लिए कोई अतिरिक्त नहीं

10 10 10 10 15 15

 

  1. ऑटो किराया संशोधन

 

पैरामीटर

 

23.06.2010

 

02.05.2013

 

23.12.2020

संशोधित अधिसूचित किराया_09.01.2023
मीटर डाउन (किमी) 2 2 1.5 1.5
मीटर डाउन किराया (रु.) 19 25 25 30
प्रति किलोमीटर किराया (रु.) 6.5 8 9.5 11
रात्रि शुल्क –

(रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक)

25% 25% 25% 25%
प्रतीक्षा प्रभार/घंटा* 1 किमी से कम 10 मिनट में कवर किया गया 30 30 0.75 per minute 0.75 per minute
अतिरिक्त सामान (रु)

शॉपिंग बैग या सूटकेस के लिए कोई अतिरिक्त नहीं

7.5 7.5 7.5 10

 

 

  • दिल्ली में ऑटो रिक्शा और टैक्सियों के मालिकों/चालकों को प्रदान किए जाने वाले लाभ

अगस्त 2022 में, दिल्ली सरकार ने पेशेवर टैक्सी ड्राइवर बनने के लिए ड्राइवर प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू की। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली सरकार प्रशिक्षण लागत का 50% यानी लगभग रु 3500 + 18% जीएसटी यानी 4,130 रुपये वहन करती है। इस पर कुल खर्च 2.84 लाख रुपए है।

  1. 2019 में ऑटो और टैक्सियों पर लगने वाले जुर्माने सहित विभिन्न शुल्कों में संशोधन किया गया। लगाई गई दरें इस प्रकार हैं:
ऑटो रिक्शा और टैक्सी शुल्क/जुर्माना कटौती से पहले शुल्क (रुपये में) संशोधन के बाद वर्तमान शुल्क (रुपये में) बचत (रुपये में)
स्पीड गवर्नर पर एएमसी 2500/- से अधिक 500 / – का निश्चित शुल्क 2000
फिटनेस शुल्क 200/- (ऑटो) Nil 200
400/- (टैक्सी) Nil 400
देर से फिटनेस के लिए अतिरिक्त शुल्क 300/- + Rs. 50/-  प्रति दिन (टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए) 300/- + Rs. 20/-  प्रति दिन (टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)  
पंजीकरण / पुनः पंजीकरण 1000/- 300/-

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

700
डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाण पत्र 500/-

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

150/-  (टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए) 350
स्वामित्व का हस्तांतरण 500/- (टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए) 150/- (टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए) 350
स्वामित्व के हस्तांतरण में देरी के लिए अतिरिक्त शुल्क 500/- Per Month

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

100/- Per Month

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

 
हायर  परचेस एडिशन 1500 /-

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

500/-

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

1000
परमिट का नवीनीकरण 1000/- (Auto) 500/-

(टैक्सी और ऑटो दोनों के लिए)

500
1500/- (Taxi) 1000
जीपीएस और सिम शुल्क GPS 1200 /- +  GST (18 %) मालिक द्वारा सिम खरीद Nil और सिम DIMTS द्वारा प्रदान किया जा रहा है 1416

इससे लाभान्वित हो कर प्रत्येक ड्राइवर  7000  रुपये से अधिक की बचत कर पा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button