Bhojpuri Songs : मनोरंजन होगा खूब तगड़ा, खेसारी लाल यादव लेकर आए गए ‘झगड़ा 2.O’

Entertainment will be strong, Khesari Lal Yadav brought 'Jhagda 2.O'
Entertainment will be strong, Khesari Lal Yadav brought ‘Jhagda 2.O’

Khesari Lal Yadav brought ‘Jhagda 2.O’ : सुपर स्टार खेसारीलाल यादव (Super Star Khesarilal Yadav) और सारेगामा हम भोजपुरी के कॉलेबरेशन में नए साल में धमाकेदार गाना ‘झगड़ा 2.O’ रिलीज हो गया है। यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल (Official youtube channel of Saregama Hum Bhojpuri) से रिलीज हुआ है और यह देखते ही देखते महज कुछ घंटों में एक मिलियन व्यूज के आस पास पहुँच गया है। इसलिए गाना रिलीज के साथ ही खेसारीलाल यादव ने कहा कि मनोरंजन होगा खूब तगड़ा। वहीं उनके फैंस ने भी गाने पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा कि वे लाखों युवा दिलों पर राज करते हैं। किसी ने कहा कि खेसारी ने अपनी आवाज से पूरे इंडिया को खुश रखा है तो कोई कह रहा है खेसारीलाल यादव सिंगर, नहीं लाखों लोगों के इमोशन हैं। ऐसे कई सारे कमेंट्स इस गाने के लिंक पर आए हैं।

Bhojpuri Songs : वहीं, बात अगर हम ‘झगड़ा 2.O’ गाने की करें तो इसे खेसारीलाल यादव ने अपनी आवाज से जान भर दी है, और उनका साथ नेहा राज ने निभाया है। इस गाने का म्यूजिक वीडियो भी शानदार है, जिसमें खेसारीलाल यादव और क्वीन शालिनी की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही है। सारेगामा हम भोजपुरी द्वारा चार्ट बस्टर गाना लाने का क्रम जारी है, जिसमें खेसारीलाल यादव का भी साथ मिल रहा है, तो दूसरे प्रतिभाशाली कलाकारों के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

इसको लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा (Badrinath Jha, Business Head, Saregama Hum Bhojpuri) ने कहा कि अगर दर्शकों को साफ – सुथरा मनोरंजन मिले तो दो अर्थी मीनिंग वाले गाने अपने आप बनने बंद हों जाएंगे। हमने यह मुहिम शुरू की थी। जिसका असर भोजपुरी इंडस्ट्री में देखने को भी मिल रहा है और दूसरे लोग भी अच्छे गाने बना रहे हैं। मगर सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा भिड़ से अलग रही है। तभी हमारे आज रिलीज हुए गाना ‘झगड़ा 2.O’ को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

थ्रिलर फिल्म ‘रेड’ में नज़र आएंगे अभिनेता शांतनु भामरे 

आपको बता दें कि ‘झगड़ा 2.O’ का लिरिक्स  और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिया है, जो खुद इंडस्ट्री के अनुभवी संगीतकार हैं। इस गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। प्रोडक्शन अभय पांडेय का है। कोरियोग्राफर गुलाम हुसैन हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। वीडियो टीम संजू ने तैयार किया है और यह अब खूब पसंद भी किया जा रहा है। यह गाना पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर है और इस पर लोग झूमने को मजबूर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button