अभिनेता मानव सोहल की फ़िल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ का गीत ‘गली का एक आवारा’ हुआ 2 मिलियन पार की सक्सेस पार्टी

'I have become Raj Kapoor'

बॉलीवुड के विख्यात निर्देशक और अभिनेता मानव सोहल (Famous Bollywood director and actor Manav Sohal) फरवरी 2023 में हिंदी फिल्म ‘मैं राज कपूर हो गया’ लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का एक गीत “गली का एक आवारा’ काफी ब्लॉकबस्टर सिद्ध हुआ है और रिलीज होने के कुछ दिनों बाद ही 2.2 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर गया है।  मानव सोहल और अर्शीन मेहता पर फिल्माया गया गीत अब्दुल शेख ने गाया है। इस गाने ने 22 लाख व्यूज का आंकड़ा पार किया है। इस खुशी में सक्सेस पार्टी मनाई गई। उसमें मानव सोहल के दोस्त शहबाज खान, वीरेंद्र सक्सेना, अर्शीन मेहता, श्रावणी गोस्वामी सहित कई मेहमान उपस्थित रहे।

बता दें कि ‘मैं राज कपूर हो गया’ के निर्देशक मानव सोहल, निर्माता मुकेश शर्मा अर्पित गर्ग, सह निर्माता अरशद सिद्दीकी और साहिल मलिक हैं। फ़िल्म‌ में राजकपूर के एक जबरदस्त फैन की भूमिका निभा रहे अभिनेता और निर्देशक मानव सोहल ने कहा “इस फ़िल्म की कहानी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर आधारित है। यह फ़िल्म राजकपुर की जीवनी पर बेस्ड नहीं है बल्कि राजकपूर के एक प्रशंसक की स्टोरी है। इसके टाइटल से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक हार्डकोर फैन कह रहा है “मैं राजकपूर हो गया”

उस फैन के लिए राजकपूर भगवान समान है, वह उन्हें इतना मानता है, चाहता है। उसकी जिंदगी इस चक्कर मे कैसे बदल जाती है, वह जिससे प्यार करता है, उसके साथ क्या होता है। वह राजकपूर का बहुत बड़ा फैन है, उन्हीं की तरह कपड़े पहनता है, गाने गाता है। दरअसल हमने राजकपूर की विचारधारा को पर्दे पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। उनकी सोच बड़ी सिंपल थी, आम आदमी के किरदार को वह बड़ी सहजता से पेश करते थे। प्यार, रिश्ते, भाईचारे, मानवता को वह बड़ी महत्ता देते थे।

हमारी फ़िल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। चाहे वह मेरी पर्सनल लाइफ की घटनाएं हों, या मैंने किसी और पर बीती हुई कोई सच्ची घटना को किसी दृश्य का रूप दिया हो। जब सड़क पर कोई इंसान ज़ख्मी होता है तो उसे अस्पताल पहुंचाने से पहले आदमी उसका धर्म जाति नहीं पूछता। इसलिए मेरी फिल्म का एक संवाद है कि भगवान ने अपुन को इंसान बनाकर यहाँ भेजा, और लोगों ने यहां धर्म जाति बना डाला…”। राजकपूर का यह मानना था कि इंसान इंसान होता है, धर्म जाति सब बाद में आती है। यह फ़िल्म यही सन्देश देती है। फ़िल्म की पूरी शूटिंग रियल लोकेशन पर की गई है और फ़िल्म के सभी किरदारों को उनकी अदाकारी के बल पर सेलेक्ट किया गया है।

बता दें कि इस फ़िल्म का निर्माण मुकेश शर्मा, ब्रांडेक्स एंटरटेनमेंट के अर्पित गर्ग, एसोसिएट प्रोड्यूसर अरशद सिद्दीकी और साहिल मलिक ने मिलकर किया है। इस फ़िल्म का म्युज़िक ब्रांडेक्स म्यूज़िक पर रिलीज़ किया गया है।
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अली की आवाज़ में फ़िल्म का एक गीत “तेरा मुस्कुराना नज़रें झुकाना” रिकॉर्ड किया गया है, जो एक रोमांटिक गीत है, इसके गीतकार भी मानव सोहल हैं। मानव संगीतकार को बताते थे कि उन्हें किस प्रकार के लिरिक्स चाहिए और फिर अंततः मानव ने ही पूरे गाने लिखे। ये गीत फ़िल्म में फ्लैशबैक में आता है। इस सॉन्ग को मानव और अर्शीन मेहता पर फिल्माया गया है। इस गीत में पुराने कपड़े, पुराने पैटर्न की बाइक, स्लम एरिया नजर आएगा। फ़िल्म को रियलिस्टिक टच देने की कोशिश की गई है।

‘लव गुरु’ जीवीजी प्राइम टाइम चैनल पर जारी 

17 फरवरी 2023 को यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2023 को इसका ट्रेलर जारी किया जाएगा।
छायाकार : रमाकांत मुंडे मुंबई 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button