Super hot Akshara Singh : सुपर हॉट अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ पिया के झुलुफिया’ ने बनाया फैंस को दीवाना, अब हुआ वायरल

Super hot Akshara Singh's new song 'Piya Ke Jhulufiya'
Super hot Akshara Singh’s new song ‘Piya Ke Jhulufiya’

Super hot Akshara Singh : भोजपुरी की सक्सेस सिंबल अक्षरा सिंह का नया गाना ‘पिया के झुलुफिया’ आज रिलीज हो गया है। यह गाना टीसीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Official YouTube channel of TSeries Bhojpuri) पर रिलीज किया गया है,जिसके बाद यह खूब वायरल भी हो रहा है। या यूं कहें कि इस गाने ने अक्षरा के फैंस को दीवाना बना दिया है।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अक्षरा का क्रेज इस कदर है कि उनके गानों का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब गाना रिलीज होता है तो उनके गानों के भी उसके नंबर काफी तेजी से बढ़ते हैं। यही वजह है कि जब गाना ‘ पिया के झुलुफिया’ रिलीज हुआ, उसके बाद से अब तक गाने को डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

अक्षरा सिंह ने इस गाने की रिलीज के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई कोशिश आपके लिए हर दिन और भोजपुरी के लिए भी। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी और अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती हैं। तभी उनके काम की हर जगह बेहद सराहना भी होती है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। ऐसे में अक्षरा के गाने पर भी उसका आना लाजमी है।

Female Superstar Akshara Singh : भोजपुरी ट्रैड पंडित की माने तो अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की एकमात्र ऐसी फीमेल सुपरस्टार या यूं कहें हैं रॉकस्टार हैं, जिनका जलवा सिनेमाघरों से लेकर म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ स्टेज परफॉर्मेंस में भी काफी देखने को मिलता है। अक्षरा इन दिनों इंडस्ट्री की लीडिंग दिवा है जिनकी डिमांड हर जगह बेहद ज्यादा है।

विवेकानंद केंद्र के Young India: Know Thyself ओरिएंटेशन में 400 से अधिक युवाओं ने भाग लिया

यही वजह है कि जब अक्षरा का गाना ‘ पिया के झुलुफिया’ रिलीज हुआ, तब एक बार फिर से उनके फैंस और और भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने पर खूब गदगद हैं और उसे बार-बार सुन भी रहे हैं। इस भोजपुरी फोक में अक्षरा की सुरीली आवाज किसी का भी दिल जितने को काफी है। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह जबकि लिरिक्स विक्की रोशन का है। कोरियोग्राफी डैनी और कुंजन ने की है।पी आर ओ रंजन सिन्हा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button