26वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन की शुरूआत 13 सितंबर से

सावन कृपाल रूहानी मिशन और वर्ल्ड काउंसिल ऑफ रिलिजन्स के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज (Sant Rajinder Singh Ji Maharaj, President of Sawan Kripal Spiritual Mission and World Council of Religions) के पावन सान्निध्य में 26वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन 13 से 18 सितंबर, 2022 को कृपाल बाग़, संत कृपाल सिंह मार्ग, दिल्ली-9 और 19 से 20 सितंबर, 2022 को संत दर्शन सिंह जी धाम बुराड़ी, दिल्ली में किया जा रहा है। 8 दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में ध्यान-अभ्यास के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक गुरु परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के दिव्य प्रवचन सुनने का भी सुअवसर प्राप्त होगा।

सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर मानवता के कल्याण के लिए 13 सितंबर, 2022 को 58वें रक्तदान शिविर का आयोजन भी कृपाल बाग में ही किया जाएगा। सम्मेलन के प्रातःकालीन सत्र में प्रतिदिन ध्यान-अभ्यास की कार्यशालाएं लगाई जाएंगी, जिसमें ध्यान-अभ्यास की विधि के अलावा उससे संबंधित सभी पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया जाएगा। 13 सितंबर को सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में रूहानी मुशायरा और 14 सितंबर को ‘दर्शन- दिव्य प्रेम और करुणा के मसीहा’ विषय पर सेमिनार व आध्यात्मिक प्रवचनां का आयोजन भी कृपाल बाग़ में ही किया जाएगा।

26वें विश्व आध्यात्मिक सम्मेलन का समापन सत्र 20 सितंबर, 2022 को संत दर्शन सिंह जी धाम, बुराड़ी में आयोजित किया जाएगा। यहाँ ध्यान देने योग्य बात यह है कि 20 सितंबर जोकि संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव का दिन है, पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय ध्यान-अभ्यास दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व आध्यात्मिक सम्मेलनों का आयोजन समस्त मानवजाति में अध्यात्म के माध्यम से प्रेम, शांति और मानव एकता का प्रचार-प्रसार करने के लिए किया जाता है।

इस सम्मेलन में भारत के प्रमुख धर्माचार्य के साथ-साथ अनेक धार्मिक नेता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा विश्व के अनेक देशों जिनमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी व इंग्लैंड के विभिन्न प्रतिनिधि विश्व-शांति, भाईचारे व आंतरिक शांति पर अपने विचार प्रकट करेंगे। सम्मेलन में भारत के हजारों लोगों के अलावा विश्व के विभिन्न देशों के लगभग 800 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। यदि आप सम्मेलन से संबंधित और अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो +91-11-27117100 नंबर पर फोन कर सकते हैं या मिशन की बेबसाइट www.sos.org पर भी जा सकते हैं।

सावन कृपाल रूहानी मिशन
मीडिया प्रभारी
सौरव नरूला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button