माँ लक्ष्मी ने छीनीं श्री की शक्तियाँ ?

सोनी सब के ‘शुभ लाभ- आपके घर में’ की कहानी के मौजूदा हिस्से में ऐसे कई ट्विस्ट्स और टर्न्स हैं, जिन्होंने दर्शकों का रोमांच बनाकर रखा है। एक बड़ा सगाई समारोह वैभव (आशय मिश्रा) और श्रेया (तनीशा मेहता) की किस्मत को हमेशा के लिये बदल सकता है, लेकिन श्री हालात को बदलने के लिये अपनी चमत्कारी शक्तियों से काम ले रही है। उसने अपने पेरेंट्स को फिर से एकजुट करने के लिये एक के बाद एक प्लान बनाये हैं, लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही है।
श्रेया और वैभव को मिलाने की हर कोशिश के बाद, आखिरकार सगाई शुरू होती है। श्रेया अभिराज का हाथ पकड़ती है और दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं। इसके साथ ही वैभव और ईशा भी ऐसा करते हैं। यह देखकर श्री टूट जाती है। श्री यह मान नहीं पा रही है कि उसके पेरेंट्स अब कभी एक-दूसरे के साथ नहीं होंगे। वह रोती है और अतीत में जाकर सबकुछ बदलने का फैसला करती है। वह अपने जन्म के समय से ही सबकुछ बदलने की कामना करती है, वह घटनाओं को पीछे ले जाने की कामना करती है और अपने पेरेंट्स को कभी अलग नहीं होने देना चाहती है। इस विचार के साथ वह कालचक्र को आदेश देती है और समय ठहर जाता है।
इतनी बड़ी अवज्ञा से माँ लक्ष्मी का क्रोध सातवें आसमान पर पहुँच जाता है। माँ लक्ष्मी कई बार श्री को चेतावनी दे चुकी हैं कि वह भाग्य के साथ छेड़खानी न करे, लेकिन श्री ने एक बार फिर उनकी अवज्ञा की है। श्री की दखलअंदाजी से देवी लक्ष्मी बेहद गुस्से में हैं और इसलिये श्री को सबसे बड़ी सजा दी जाती है। माँ लक्ष्मी उसकी शक्तियाँ छीन लेती हैं और कहती हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए, वह भाग्य को नहीं बदल सकेगी। श्री को अनुभव होता है कि शक्तियाँ उसके शरीर को छोड़ रही हैं और वह मजबूर हो जाती है। जब उसके आस-पास की दुनिया फिर से चलने लगती है, तब वह बड़ी निराशा से अपने पेरेंट्स को अलग होता देखती है।
क्या बेचारी श्री का भाग्य बदलेगा या यह उसके लिये एक कड़वा सबक होगाᣛ?
देवी लक्ष्मी की भूमिका निभा रहीं छवि पांडे ने कहा, “नन्ही श्री के मामले में माँ लक्ष्मी ने बहुत धैर्य रखा है, उसे बार-बार चेतावनी दी है कि वह भाग्य से छेड़खानी न करे। किसी के भाग्य में जो लिखा हो, उसे कोई नहीं बदल सकता। लेकिन श्री ने इस बार अपनी सीमाएं लांघ दीं और अतीत को बदलने का प्रयास किया। और इस कारण उसे अपनी शक्तियाँ खोनी पड़ीं। आने वाले एपिसोड्स भावनाओं और ट्विस्ट्स से भरे हैं और मुझे आशा है कि दर्शक उस संदेश को समझेंगे, जिसे यह शो देने की कोशिश कर रहा है।”
देखते रहिये ‘शुभ लाभ- आपके घर में’, सोमवार से शनिवार रात 8 बजे, केवल सोनी सब पर!



