पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत

Image Source : Google

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बुरी खबर सामने आयी है. दरअसल थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सोराना के पास स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. यही नहीं, इस घटना की वजह से पूरा इलाका धमाकों की धमक से दहल गया है.

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने इस घटना को लेकर कहा कि जिले के सरसावा थाना क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई है. कड़ी मशक्‍कत के बाद आग बुझा दी गई है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद न सिर्फ पूरा मकान उड़ गया बल्कि वहां खड़ी गाड़ियों भी जलकर खाक हो गई. यही नहीं, आग की सूचना के बाद एयर फोर्स की फायर ब्रिगेड समेत तीन फायर टेंडर की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची थीं. वहीं, कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

मुख्‍यमंत्री ने जताया शोक

जबकि यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सहारनपुर में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ उन्‍होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को सकुशल निकालने व प्रभावितों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी को गोवा ने अपना स्थान दिखा दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली भी अन्याय के खिलाफ खड़ी होगी और गोवा में जो हुआ वह दिल्ली में भी होगा. पंजाब पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल हो रहा है. गोवा में आप कभी सत्ता में नहीं आएगी और दिल्ली की जनता भी यही करेगी.

News Source : News18 Hindi

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button