गोवा : MGP के साथ मिलकर सरकार बनाएगी BJP

गोवा विधानसभा चुनाव Goa Assembly Election में ताजा रुझान के अनुसार बीजेपी (BJP) बड़ी पार्टी के रूप में उभर रही है. 40 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर चुकी है और 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 1 सीट पर जीत हासिल की है और 10 पर आगे चल रही है. वहीं, आप दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, लेकिन टीएमसी (TMC) एक भी सीट पर बढ़त बनाए हुए नहीं है, जबकि टीएमसी की सहयोगी पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमंतक तीन सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.
गोवा में सरकार गठन करने के लिए 22 सीटों का मैजिक नंबर जरूरी है. ऐसे में ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाएगी. टीएमसी ने महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी.
बीजेपी आज ही राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगी. पणजी सीट से बीजेपी के अतानासियो मोनसेराटे ने 710 वोटों से जीत गए हैं. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल को शिकस्त दी है.
News Source : tv9hindi.com



