सोनी सब के ‘गुडनाइट इंडिया’ में ‘वागले की दुनिया’ के कलाकारों ने दर्शकों को जमकर हंसाया

सोनी सब के ‘गुडनाइट इंडिया’ के आगामी एपिसोड में आपका चहेता वागले परिवार आपको हंसा-हंसा कर लोट- पोट करने आ रहा है। इस शो के दिलचस्‍प कलाकार हमारे बे‍हद कूल होस्‍ट्स अमित टंडन और जिया शंकर से मिलेंगे और दर्शकों को जबरदस्‍त ठहाकों के सफर पर लेकर जाएंगे। ‘गुडनाइट इंडिया’ एक बेहद मजेदार शो है और ऐसे समकालीन विषयों के जरिये दर्शकों को हंसाता एवं उनमें सकारात्‍मक विचारों का संचार करता है, जिससे वे जुड़ाव महसूस कर पाते हैं। इस शो को आम आदमी राजेश वागले (सुमीत राघवन) के रूप में एक परफेक्‍ट मेहमान मिला है। इस एपिसोड में दर्शकों को सुमीत का एक नया पहलू देखने को मिलेगा, क्‍योंकि वह एक ऐक्‍ट परफॉर्म करेंगे, जबकि वागले परिवार के बाकी सदस्‍य ठहाके लगाते और उसका हौसला बढ़ाते नजर आयेंगे। क्‍या आप यह एपिसोड देखने के लिये तैयार हैं?

इस मजेदार एपिसोड का आनंद उठाइये। सुमीत राघवन, जोकि सोनी सब के ‘वागले की दुनिया’ में राजेश वागले का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, ‘’मैं अमित टंडन का बहुत बड़ा फैन हूं और उन्‍हें और उनके ऐक्‍ट को देखता रहा हूं। इसलिये जब मुझे वागले परिवार के साथ यहां आने का मौका मिला, तो हम सभी ‘गुडनाइट इंडिया’ शो का हिस्‍सा बनने के लिये खुशी-खुशी तैयार हो गये। उनके साथ परफॉर्म करने का अनुभव कमाल का था। मैं इस ऐक्‍ट के राइटर्स का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। यह वाकई में मजेदार और जुड़ाव बनाने वाला था। मुझे पूरा भरोसा है कि दर्शक निश्चित रूप से इसका आनंद उठायेंगे और इसे अपनी जिंदगी के अनुभवों से मेल खाता हुआ महसूस करेंगे। मैं दर्शकों से अनुरोध करना चाहूंगा कि गुड‍नाइट इंडिया देखिये और अपने दिन के तनाव को दूर भगाकर हल्‍के-फुल्‍के मनोरंजन का आनंद उठाइये।‘’

देखते रहिये ‘गुडनाइट इंडिया’, सोमवार से रविवार, रात 10:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button