सोनी सब के ‘सब सतरंगी’ में मन्‍नु और गार्गी की डील

सोनी सब के ‘सब सतरंगी’ के साथ शहर के अतरंगी परिवार का आगमन हो चुका है और इसने अपनी विचित्र हरकतों और पारिवारिक तालमेल से दर्शकों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। घटनाओं से भरपूर एक हफ्ते के बाद, मौर्या परिवार को एक और झटका लगता है, जब उन्‍हें पता चलता है कि मन्‍नु (मोहित कुमार) की शादी डैडी खुशवा (सत्‍यजीत शर्मा) की बेटी गार्गी (कंगन बरूआ) से हो गई है। हालांकि, वे उन्‍हें स्‍वीकार कर लेते हैं, लेकिन गार्गी ने मन्‍नु से दूरी बना रखी है और वह उससे बात नहीं करती। अपने बीच की दूरियों के बावजूद, मन्‍नु गार्गी को खुश रखने और उसके साथ सही बर्ताव करने की पूरी कोशिश कर रहा है। वह जब गार्गी के लिये मिठाई लेने जाता है, तो दूर से गार्गी को किसी अनजान आदमी का हाथ थामे और उससे हंसकर बातें करते हुये देखता है।

मन्‍नु जब इस बारे में गार्गी से पूछता है तो वह उसे बताती है कि उसका विश्‍वास (पुलकित बांगिया) नाम का एक ब्‍वॉयफ्रेंड है और वह उसके साथ भागने की योजना बना रही है। इस बात से घबराया मन्‍नु एक प्‍लान बनाता है और गार्गी से विश्‍वास को बुलाने के लिये कहता है। वह उन दोनों से कहता है कि गार्गी को उसके और उसके परिवार के साथ 7 महीनों के लिये रहने दिया जाये और इतने वक्‍त में वह डैडी खुशवा के पैसे लौटा देगा, जिसके बाद गार्गी जा सकती है। वह गार्गी और विश्‍वास का साथ देने और उनके रिलेशनशिप में रुकावट नहीं बनने का भी वादा करता है। गार्गी इसके लिये राजी हो जाती है, लेकिन विश्‍वास को मन्‍नु के इरादों पर शक होता है।

यह डील उन्‍हें कहां लेकर जायेगी ?

मोहित कुमार, जोकि मन्‍नु का किरदार निभा रहे हैं, ने कहा, “मन्‍नु का ध्‍यान अभी पूरी तरह से टेंट हाऊस शुरू करने पर है और इसके लिये एक ही रास्‍ता है और वह है डैडी खुशवा से पैसे लेना। डील के अनुसार, उसे गार्गी को एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी देनी है। लेकिन मन्‍नु के लिये चीजें अचानक से बदल जाती हैं, जब गार्गी बताती है कि वह अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ भागने वाली है। मन्‍नु यह जानकर हैरान रह जाता है, क्‍योंकि वह इन सारी बातों से अनजान है। इसलिये वह अपनी तरफ से हालात को सही करने की पूरी कोशिश करता है। मुझे मन्‍नु के लिये बुरा लग रहा है, क्‍योंकि इतने कम समय में ही उसने कई बुरे दौर देखे हैं, लेकिन उसका विश्‍वास अभी टूटा नहीं है और मुझे लगता है कि यही इस किरदार की खासियत है।

कंगना बरुआ, जोकि गार्गी की भूमिका निभा रही हैं, ने कहा, “गार्गी इस समय भावनाओं के उतार-चढ़ाव से होकर गुजर रही है, क्‍योंकि उसके पिता ने उसे एक अनजान आदमी से शादी करने के लिये मजबूर किया है। इतना ही नहीं,उस यह भी लगने लगा है कि वह कोई वस्‍तु है, जिसे पैसे के बदले एक्‍सचेंज किया गया है। हालात अभी सही नहीं है, लेकिन गार्गी हार मानने वालों में से नहीं है। वह अपने प्‍यार विश्‍वास के लिये लड़ेगी, लेकिन इसके साथ ही उसे मन्‍नु भी  अच्‍छा लगने लगा है। मैं दशर्कों से अनुरोध करना चाहूंगी कि गार्गी और मन्‍नु के साथ बने रहें, क्‍योंकि वे इस अतरंगी शादी में बंध गये है। हालांकि, सितारे अभी उनका साथ नहीं दे रहे हैं, लेकिन कहानी कभी भी एक अलग मोड़ ले सकती है।”

 देखते रहिये सब सतरंगीहर सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button