अज़हर हुसैन डायरेक्टर का नया म्यूजिक एल्बम लॉन्च इश्क गुनाह है

“इश्क गुनाह है” म्यूज़ीक वीडियो में शाहीन खान और आशिकी फेम अभिनेता राहुल रॉय हैं, जिसका निर्देशन अज़हर हुसैन ने सटीक तरीके से फिल्माया है। दिल टूटने की कहानी को उन्होंने बड़े ही खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है। म्यूजिक वीडियो B4u चैनल पर रिलीज़ किया गया है। यह रेड एसिड फिल्म द्वारा वीशा फिल्म्स एनड एंटरटेनमेंट्स के सहयोग से निर्मित है।

सुंदर लोकेशंस प्यार और चाहत के लिए एक परिभाषा लग रहे है। कॉन्सेप्ट एंड एसोसिएट डायरेक्टर नाज़ काज़ी ने सालों के इंतजार और भरोसे के बाद दिल टूटने के दर्द को ग्लैमरस तरीके से दिखाया है। सिनेमैटोग्राफर रंजन यादव ने कैमरा पे आकर्षक लोकेशंस के साथ न्याय किया है।

इश्क गुनाह है एक हिंदी सिंगल है जिसे इंडियन आइडल फेम प्रतिभाशाली अदिति पॉल और मिक्स मास्टरिंग विशेषज्ञ गायक आमिर शेख के साथ आवाज़ दी है। दिल को छू लेने वाले बोल रौशन पांडे ने लिखे हैं।

कलाकारों की केमिस्ट्री, एक्टिंग और लुक्स दर्शकों को मोह कर लेने वाली हैं। वीडियो में एक्टर वाहिद अली सिद्दीकी भी नज़र आ रहे हैं. विरदा खान द्वारा संचालित की गई कॉस्टयूम गीत की शैली और थीम को दर्शाती है।

प्रोजेक्ट पर अधिक बोलते हुए, अज़हर हुसैन ने कहा, “यह संगीत वीडियो, दिल टूटने के दर्द, जुनून और अकेलेपन को दिखा रहा है। आजकल के यंग रोमांस गीतों से हटकर दर्शकों के लिए कुछ अलग पेश किया है”।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button