डरा रहे हैं कोरोना के नए आंकड़े : 11 राज्यों में 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

देश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) के मामले दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के नए केस हर दिन डरा रहे हैं. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 573 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है. नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 करोड़ 3 लाख 71 हजार 500 हो गई है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक 3 करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 22 लाख 2 हजार 472 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 4 लाख 91 हजार 700 हो गई है. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी रेट 19.59% तक पहुंच गया है. महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और केरल में कोरोना के 3 लाख से अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं.

बता दें कि बेंगलुरु में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के 185 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कर्नाटक में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्‍या 1115 हो गई है. कर्नाटक के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ के सुधाकर ने कहा कि राज्‍य में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है. राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से जुड़े अधिकारी कोरोना के बढ़ रहे केस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 35,756 नए मामले सामने आए और महामारी से 79 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद कुल केस बढ़कर 76,05,181 हो गए. राज्य में अब तक कोविड से 1,42,316 मरीजों की मौत हो चुकी है. यहां अभी कोविड के 2,98,733 एक्टिव मरीज हैं.

News Source : tv9hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button