तहसीलदार राज बक्श ने की श्री राधा कृष्ण गौशाला में गौ सेवा

करनाल, आशुतोष गौतम। श्री राधा कृष्ण गौशाला अर्जुन गेट के प्रांगण तहसीलदार राज बक्श ने गोशाला में गौ सेवा की। राधा कृष्ण गोशाला के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने राज बक्श का गोशाला में आने पर स्वागत किया। इस मौके पर श्री राधा कृष्ण गौशाला अर्जुन गेट करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने गउशाला की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनोहने बताया की राधा कृष्ण गोशाला अब ट्रस्ट में तब्दील कर दी गयी है।

तहसीलदार राज बक्श ने गायों को चारा खिलाकर एवं गुड़ खिलकर उनकी पूजा भी की। सभी सदस्यों ने मिलकर आज तहसीलदार राज बक्श को राधा कृष्ण गोशाला का चीफ पैटर्न नियुक्त किया। राज बक्श ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। मंच संचालन कैलाश गुप्ता के माध्यम से आये हुए सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं व सदस्योंगणों का स्वागत व धन्यवाद भी किया। चेयरमैन महेश भाटिया एवं महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने भी बताया कि गऊशाला में गऊ सेवा का कार्य प्रतिदिन श्रद्धापुर्वक नि:स्वार्थ भाव व दानी सज्जनों के सहयोग से चल रहा है।

कार्यक्रम के अंत में आये हुए सभी अतिथयों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री शशि पाल मेहता, संरक्षक रतन लाल बंसल, अजीत सिंह चावला, कैलाश चंद गुप्ता, चेयरमैन महेश भाटिया, वाईस चेयरमैन कुलदीप मक्कड़, प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, वरिष्ठ उप-प्रधान विनोद खेत्रपाल, महासचिव हरमीत सिंह हैप्पी, योगिन्दर भट्ट, कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, विपिन शर्मा, विजय तनेजा, जगन्नाथ बत्तरा, व्यवस्था प्रमुख जंग बहादुर, विजय कौशल, मैनेजर दीपक नारंग, सचिव विकास टंडन, अनिल ठकराल, राजन सबीकी, राम स्वरूप पोपड़ा, अश्वनी,योगेश बुगड़ा, परमिन्द्र सिंह बजाज, जगदीप थरेजा, गोपी चन्द आर्य, अमित कुमार, नवीन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button