अक्षरा और चिंटू की शानदार प्रेमकथा ‘विवाह 2’ का वर्ल्‍ड टेलीविजन प्रीमियर 31 को

पूरे साल टीवी पर बेजोड़ एंटरटेनमेंट करने वाला चैनल भोजपुरी सिनेमा साल का अंत एक बेहतरीन फ़िल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से करने को तैयार है। यानी 31 दिसम्बर को भोजपुरी सिनेमा पर शाम 7 बजे सुपर स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और स्टनिंग अक्षरा सिंह की बेजोड़ प्रेम कथा वाली फिल्म ‘विवाह 2’ का प्रीमियर होगा। यह फ़िल्म इसी साल छठ पूजा के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था।

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद और इस साल की यादगार विदाई के लिए भोजपुरी सिनेमा वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में ‘विवाह 2’ लेकर सीधे आपके घर आ रहा है। संध्या 7 बजे दिन 31 दिसंबर, जब आप अपने परिवार के साथ इस पारिवारिक फ़िल्म को एन्जॉय कर सकेंगे। मतलब साल 2021 का अंत भी फुल टू धमाल मनोरंजन से होने वाला है।

ये जानकारी निर्माता व मशहूर वितरक निशांत उज्‍जवल ने दी। उन्होंने बताया कि यशी फिल्‍म्‍स – अभय सिन्‍हा प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेमेंट कृत ‘विवाह 2’ एक क्लास फ़िल्म है, जिसे दर्शकों ने सिनेमाघरों में खूब पसंद किया। और अब यह टीवी पर 31 दिसम्बर को होगा, तो भोजपुरी सिने लवर्स से अपील करेंगे कि आप हमारी फ़िल्म जरूर देखेंगे। आपके प्यार और आशीर्वाद से हम अच्छी फिल्में बनाने को प्रेरित होते हैं। भोजपुरी सिनेमा भोजपुरी का नम्बर चैनल है, जो आपके लिए हमेशा कंटेंट बेस्ड मनोरंजन लेकर आता है। तो इस बार हम सभी भोजपुरी सिनेमा पर ‘विवाह 2’ के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन मानते हैं।
आपको बता दें कि फिल्‍म ‘विवाह 2’ में प्रदीप पांडेय चिंटू, अक्षरा सिंह, सहर अफ्सा और आम्रपाली दुबे के अलावा मनोज टाइगर, अमित शुक्‍ला, अनुराधा सिंह, प्रियांशु सिंह, संजय वर्मा, बबलू पंडित, राजेश मौर्या, ब्रजेश त्रिपाठी व संजय महानंद मुख्‍य भूमिका में हैं। फिल्‍म में संगीत ओम झा का है। गीत श्‍याम देहाती, अरविंद तिवारी, यादव राज, साई प्रकाश, प्रिंस दुबे व राजकुमार आर पांडेय का है। लेखक मनोज कुशवाहा हैं। कोरियोग्राफर रिक्‍की गुप्‍ता व कानू मुखर्जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button