जिले में मिले कोरोना से संक्रमित 4 नये पोजिटिव केस

करनाल, आशुतोष गौतम। पिछले कईं दिनों से जिले में कोरोना (Corona )संक्रमण का प्रसार नियंत्रण में है। मंगलवार को जिला में कोरोना के 4 नये पॉजिटिव केस मिले हैं जबकि 5 व्यक्ति ठीक हुए हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक 633281 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से 588590 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगिटिव आए हैं।
पिछले 24 घंटे में 2168 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 40079 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39505 मरीज ठीक होकर घर चले गए। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को कोरोना से संक्रमित 4 नये पॉजिटिव केस मिले हैं। जिला में अब तक 555 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला में कोरोना वायरस के 19 पॉजिटिव केस एक्टिव हंै। डीसी ने कहा कि सभी नागरिक लॉकडाउन के नियमों का पालन करें तथा घर पर रहें तथा पैनिक न बनाएं।



