मशहूर सिंगर चंद्र नंदनी का गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ हुआ रिलीज

बॉलीवुड का फेमस गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ आपको याद ही होगा, जिसमें शिल्‍पा शेट्टी के ठुमकों ने धमाल मचा दिया था। अब इसी गाने को अपने स्‍टाइल में चंद्र नंदनी लेकर आई हैं। यह गाना मशहूर निर्माता अभय सिन्‍हा के यूट्यूब चैनल यशी फिल्‍म्स से रिलीज हुई है। इस गाने में भावना सिंह और आदित्‍य गिरी की जोड़ी लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। गाना मजेदार बना है।
गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ को चंद्र नंदनी ने गाया है और उन्‍होंने ही इसका लिरिक्‍स भी तैयार किया है। उनकी सुरीली आवाज का जादू लोगों पर खूब चल रहा है। वे इस गाने को लेकर कहती हैं कि गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ बेहद महत्‍वपूर्ण है मेरे लिए। यह बॉलीवुड के गाने से हटकर है। लोगों को इसमें बहुत मजा आने वाला है। हमने एक बेहतरीन टीम वर्क के साथ यह गाना बनाया है। इसलिए आप सबों से अपील है कि एक बारे इसे जरूर सुनें और अपनी प्रतिक्रिया दें। यह हमारे लिए प्रोत्‍साहन होगी।
आपको बता दें कि गाना ‘आई हु यूपी बिहार लूटने’ का म्‍यूजिक अंकित सिंह ने दिया है। निर्देशन करण चौधरी ने किया है। डीओपी कुलदीप शर्मा और संजय हैं। डांस सचिन ग्रुप का है। ड्रोन नंद किशोर, एडिटर कुमार वैभव, मेकअप पवन मिश्रा और एडी शक्ति तिवारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button