पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना की पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित “भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड, नई दिल्ली” से नवाजा गया है।
उनकी इस अहम उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी अमृतांशु सिंह, डॉ पुष्पांशु सिंह, अमृता सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा, भाजपा नेता नरेश भाटी, मनोज गोयल, राजकुमार सिंह, डीएवीपी अधिकारी गोपाल जी राय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक आदि ने उन्हें बधाई दी।
लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया कि प्रो डॉ सिंह देश दुनिया की जानी-मानी वनस्पति विज्ञानी और चोटी की शिक्षाविद भी हैं। उनके नेतृत्व में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शोध-अनुसंधान किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में देश के गिने चुने उदार और महान महिलाओं के रूप में जाना माना जाता है, जिनकी राष्ट्रीय पहचान है। उनकी विद्वत्ता, सामाजिकता और व्यक्तिगत सम्बन्धों के प्रति गहरी निष्ठा छात्रों के लिए किसी नजीर जैसा है। उनके जैसा सरल स्वभाव और सहृदयी बनना व हमेशा बने रहना अपने आपमें एक कठिन सांसारिक साधना है, जिसमें उनकी दक्षता के सभी कायल हैं। महिलाओं के लिए वह आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। शुरुआती दौर महिला सशक्तिकरण की आवाज उन्होंने भी बुलंद की थी।
फोटोकैप्शन:- अवार्ड के साथ पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button