नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान शहर के शौचालयों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर प्रतिदिन योजनाबद्ध तरीके से शहर के कार्यों का जायजा ले रहे हैं। जिनमें सुपर जोनल प्रभारी तथा जोनल प्रभारी भी भ्रमण के दौरान उनके साथ रहते हैं। बताया गया है कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त के साथ शहर के शौचालयों का जायजा लिया गया, जिसमें विजय नगर, प्रताप विहार, वसुंधरा, मोहन नगर तथा अन्य स्थानों के शौचालयों का जायजा लिया गया।
नगर आयुक्त ने हिंडन नदी मेन रोड शौचालय, बुद्ध चौक सेक्टर 7 वसुंधरा, मिग्सन होम्ज़ सोसायटी वसुंधरा, होटल रेडीसन ब्लू कौशाम्बी व नवयुग मार्किट सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था उचित पाई गई। माननीय पार्षदों तथा क्षेत्रीय निवासियों द्वारा अपने कुछ सुझाव सफाई हेतु दिए गए, जिसको नगर आयुक्त द्वारा सुपर जोनल प्रभारी को निर्देशित किया गया। मौके पर गंदगी मिलने पर तत्काल सफाई कर्मी को बुलाकर सफाई कराई गई। साथ ही क्षेत्रीय निवासियों को सहयोग करने के लिए भी अपील की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव, एसबीएम नोडल प्रभारी डॉ मिथिलेश, एसएफआई सिटी जोन अशोक, स्वास्थ्य विभाग के चीफ पवन, जलकल विभाग से सोमेंद्र तथा अजय उपस्थित रहे।
फोटोकैप्शन:- औचक निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर अधीनस्थ अधिकारियों के साथ।



