शर्लिन चोपड़ा पर शिल्पा-राज कुंद्रा ने ठोका मानहानि का केस

Image Source : Google

शर्लिन चोपड़ा ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दोनों पर कई आरोप लगाए थे, जिन्हें अब शिल्पा और राज ने झूठा करार दिया है।

इसी के साथ उन्होंने शर्लिन को मानहानि का नोटिस भेजा है और उनकी छवि खराब करने के लिए 50 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा है। इसके बाद शर्लिन की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

शर्लिन ने जुहू पुलिस स्टेशन में राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, आपराधिक धमकी देने और धोखाधड़ी करने के लिए एक केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद शिल्पा और राज के वकीलों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने शर्लिन के आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है। शिल्पा ने राज के वकीलों के साथ मिलकर शर्लिन के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का केस किया है। उन्होंने यह एक्शन कई बार चेतावनी देने के बाद लिया है।

शिल्पा और राज के वकीलों ने एक नोटिस भेजा था, जिसके अनुसार इस दंपति ने यह दावा किया था कि शर्लिन द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इसके साथ उन्होंने शर्लिन पर यह इल्जाम लगाया है कि वह उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं और उनका मकसद जबरन वसूली करना है। इससे पहले शिल्पा और राज के वकील ने कहा था, ‘शर्लिन चोपड़ा मीडिया में जो भी बयान दे रही हैं, वह कानूनी दायरे में होना चाहिए।

अश्लील फिल्म मामले में राज की गिरफ्तारी के बीच शर्लिन ने उनके खिलाफ कई अहम खुलासे किए थे। उन्होंने अप्रैल, 2021 में भी राज पर यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था। शर्लिन ने कहा था कि राज 27 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद बिना बताए उनके घर आए थे। उनके बार-बार मना करने के बाद भी वह उन्हें जबरदस्ती किस करने लगे थे। शर्लिन ने राज और शिल्पा के खिलाफ 14 अक्टूबर को FIR दर्ज कराई थी।

राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए प्रसारित करने का आरोप लगा था। कुंद्रा को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था।
राज दो महीने जेल में रहने के बाद रिहा हुए थे। एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर राज को जमानत दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button